उमस भरे मौसम में पसीने की बदबू कर रही है परेशान? घर पर बनाएं नेचुरल डिओडोरेंट और दिनभर रहें फ्रेश

बारिश का मौसम बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इस दौरान नमी और उमस भी बढ़ जाती है। इसी उमस की वजह से हमें बहुत पसीना आता है और फिर पसीने से बदबू आने लगती है। ऐसे में महंगे परफ्यूम और डियोडोरेंट भी ज्यादा काम नहीं करते इसलिए, आज हम आपको घर पर ही नैचुरल डियोडोरेंट बनाने का तरीका बता रहे हैं।
image

गर्मी के बाद बारिश का मौसम राहत तो देता है, पर इस दौरान उमस और पसीना भी बहुत आता है। अगर आपके पसीने से बदबू आती है और महंगे डियोडोरेंट या परफ्यूम कुछ ही घंटों में बेअसर हो जाते हैं, तो आपको ऑफिस, मेट्रो या किसी इवेंट में शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। इसी वजह से अब बहुत से लोग घर पर बने नैचुरल डियोडोरेंट की तरफ़ बढ़ रहे हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको अपनी किचन में रखी चीजों का ही इस्तेमाल करना है। ये होममेड डियोडोरेंट आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचात और आप इन्हें रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि नमी और पसीने भरे मौसम में बदबू से बचने के लिए घर पर ही प्राकृतिक डियोडोरेंट कैसे बना सकते हैं।

नैचुरल डियोडोरेंट क्यों बेहतर है?

  • घर पर बना नैचुरल डियोडोरेंट इस्तेमाल करने से न केवल बदबू से छुटकारा मिलता है, बल्कि यह आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • होममेड डियोडोरेंट में कोई केमिकल नहीं होता और यह ज्यादा देर तक असरदार रहता है।
  • आप इसे सेंसिटिव स्किन पर भी लगा सकते हैं, इससे जलन नहीं होती।
  • घर पर बना डियोडोरेंट सस्ता होता है और आप इसे बनाकर लंबे समय तक चला सकते हैं।

1. बेकिंग सोडा और नारियल तेल का डियोडोरेंट

1 (41)Homemade deodorant for sweat odor

  • पसीने की बदबू दूर करने वाला बेकिंग सोडा: 2 बड़े चम्मच
  • पसीने को सोखने वाला कॉर्नस्टार्च: 2 बड़े चम्मच
  • स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए नारियल तेल: 3 बड़े चम्मच
  • बैक्टीरिया मारने वाला टी ट्री ऑयल: 4–5 बूँदें
  • हल्की और सुकून देने वाली ख़ुशबू के लिए लैवेंडर ऑयल: 4-5 बूंदें

कैसे बनाएं:

  • सबसे पहले एक काँच की कटोरी में बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च मिलाएं।
  • फिर, इसमें नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तब तक मिलाते रहें जब तक यह क्रीमी न बन जाए।
  • आखिर में टी ट्री ऑयल और लैवेंडर ऑयल मिलाएं।
  • इसके बाद इसे एक छोटे डिब्बे या हवा-बंद जार में भरकर रखें।
  • रोजाना नहाने के बाद अंडरआर्म्स पर एक चुटकी लगाएं।

2. नींबू + ऐलोवेरा डियोडोरेंट स्प्रे

  • नींबू का रस: 2 बड़े चम्मच
  • ऐलोवेरा जेल: 2 बड़े चम्मच
  • उबला हुआ या फ़िल्टर किया हुआ पानी: 100 मिली

कैसे बनाएं:

  • इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर किसी स्प्रे बोतल में भर लें।
  • हर दिन नहाने के बाद अंडरआर्म्स पर हल्का स्प्रे करें।
  • अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले थोड़ा-सा पैच टेस्ट जरूर करें।

3. गुलाब जल + विच हेजल डियोडोरेंट स्प्रे

  • विच हेजल: 2 बड़े चम्मच
  • गुलाब जल: 1 बड़ा चम्मच
  • पुदीने के तेल की बूंदें: 3–4 बूंदें

कैसे बनाएं:

  • इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर किसी स्प्रे बोतल में भर लें।
  • हर दिन नहाने के बाद अंडरआर्म्स पर हल्का स्प्रे करें।

4. मुल्तानी मिट्टी डियोडोरेंट

2 (51)

अगर आपके अंडरआर्म्स में बहुत जल्दी पसीना आता है, तो मुल्तानी मिट्टी वाला यह नैचुरल डियोडोरेंट एक बढ़िया उपाय है। यह स्किन को ठंडक देता है और पसीने की बदबू को कम करता है।

  • मुल्तानी मिट्टी: 1 बड़ा चम्मच
  • चंदन पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • गुलाब जल: कुछ बूँदें

कैसे बनाएं:

  • इन तीनों चीजों को मिलाकर थोड़ा गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इसे आप नहाने से पहले अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • फिर गुनगुने पानी से धो लें।

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP