ऑफिस में स्टाइलिश लुक के लिए ये लॉन्ग कुर्ती करें वियर, देखें डिजाइंस

अगर आप अपने ऑफिस लुक को न्यू और स्टाइलिश टच देना चाहती हैं, साथ ही खूबसूरत भी दिखना चाहती हैं, तो आप लॉन्ग कुर्ती पहन सकती हैं। इस कुर्ती में आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा।
image

हर वर्किंग महिला ऑफिस में प्रोफेशनल और स्टाइलिश दिखना चाहती है, और इसके लिए कई तरह के आउटफिट का चुनाव करती है। महिलाएं कुछ इस तरह का आउटफिट स्टाइल करना चाहती हैं जिसमें वे कंफर्टेबल रहें, साथ ही स्टाइलिश भी नजर आएं। लेकिन, अगर आप अपने ऑफिस लुक को न्यू टच देना चाहती हैं ताकि आप भीड़ से अलग दिखें, तो आप ये लॉन्ग कुर्ती पहन सकती हैं। इस कुर्ती में जहां आप स्टाइलिश नजर आएंगी, वहीं आप कंफर्टेबल भी रहेंगी।

हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाली लॉन्ग कुर्ती दिखा रहे हैं। इस तरह की कुर्ती आप स्टाइलिश लुक पाने के लिए ऑफिस में पहन सकती हैं। साथ ही, इन कुर्ती में आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।

एम्ब्रॉयडरी वर्क कुर्ती

ऑफिस में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह की एम्ब्रॉयडरी वर्क कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ती में फ्लोरल डिजाइन में एम्ब्रॉयडरी की गई है, साथ ही यह राउंड नेक डिजाइन और 3/4 स्लीव्स में आती है। यह कुर्ती ऑफिस में पहनने के लिए बेहतरीन है और इसमें आपका लुक सुंदर नजर आएगा। यह कुर्ती आपको आसानी से ऑनलाइन मिल सकती है, साथ ही बाजार से भी आप इस कुर्ती को लगभग 700 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

long kurti latest designs

इस कुर्ती को आप डेनिम के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं, झुमके इस कुर्ती के साथ आपके लुक को खूबसूरत बनाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-मानसून में दिखना है स्मार्ट? ये लेटेस्ट कुर्ती और पैंट डिजाइंस करें स्टाइल

प्रिंटेड कुर्ती

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं, तो आप इस तरह की फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। यह वी-नेक डिजाइन में है और इस तरह की कुर्ती स्टाइल करने के बाद आपका लुक सुंदर लगेगा। इस कुर्ती को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से ले सकती हैं, जो आपको लगभग 800 रुपये की कीमत में मिल सकती है।

long kurti latest designs (2)

इस कुर्ती को आप व्हाइट प्लाजो के साथ पहन सकती हैं, साथ ही पर्ल इयररिंग्स इस आउटफिट के साथ स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

ए-लाइन कुर्ती

ऑफिस में ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए आप इस तरह की ए-लाइन कुर्ती का भी चुनाव कर सकती हैं। यह कुर्ती आपको कई सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन में मिल जाएंगी, जिन्हें स्टाइल करने के बाद आपका लुक अलग और सुंदर नजर आएगा। यह कुर्ती आपको लगभग 800 से 1000 रुपये की कीमत में मिल सकती है, और इस कुर्ती में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप लॉन्ग इयररिंग्स स्टाइल कर सकती हैं।

long kurti latest designs (3)

इस कुर्ती को आप डेनिम या पैंट स्टाइल सलवार के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-हर तरह के सूट के साथ खूब जचेंगे ये 4 दुपट्टे, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP