Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:40 AM IST

लोहड़ी पर दिखना है पंजाबी कुड़ी? पहनें इयररिंग्स के ये डिजाइंस

लोहड़ी पर परफेक्ट पंजाबी लुक के लिए आपको इन इयररिंग्स डिजाइंस को स्टाइल करना चाहिए। सूट के साथ इस तरह के इयररिंग्स बहुत जचेंगे। साथ ही, हमारे खास स्टाइल टिप्स को भी फॉलो करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-05, 13:43 IST
lohri  earring designs for punjabi look

Earring Designs: किसी भी खास मौके पर खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ आउटफिट ही नहीं, बल्कि उसे स्टाइल करने के तरीके और उसके साथ एक्सेसरीज का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। परफेक्ट लुक के लिए आपको ओकेजन, बॉडी टाइप और लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। इसके अलावा, आउटफिट के हिसाब से सही एक्सेसरीज को सलेक्ट करना भी बहुत जरूरी है। इयररिंग्स आपके लुक को परफेक्ट बनाने के लिए बहुत जरूरी है। लोहड़ी  का त्योहार बस आने की वाला है और अगर आप अपने घर के लोहड़ी फंक्शन या फिर ऑफिस लोहड़ी पार्टी के लिए परफेक्ट पंजाबी कुड़ी वाला लुक चाहती हैं, तो ये इयररिंग्स डिजाइंस खास आपके लिए हैं।

डोम शेप इयररिंग्स

dome shape earrings

अगर आप लोहड़ी पर सूट के साथ कुछ अलग इयररिंग्स स्टाइल करना चाहती हैं, तो इसे ट्राई करें। झुमके में पर्ल काफी अच्छे लगते हैं। इविल आई पैटर्न के ये डोम शेप झुमके सूट या फिर शरारा के साथ बहुत अच्छे लगेंगे। अगर आप पटियाला स्टाइल सूट पहन रही हैं,तो भी ये झुमके आपको परफेक्ट लुक दे सकते हैं।

स्टाइल टिप- बालों को खुला छोड़ें और फ्लोरल एक्सेसरीज लगाएं। न्यूड मेकअप और बोल्ड लिपस्टिक आपको खूबसूरत लुक दे सकती है।

इसे भी पढ़ें : स्टाइल करेंगी इस तरह की स्टाइलिश ज्वेलरी तो शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी लाजवाब

पर्ल झुमका इयररिंग्स

heavy pearl earrings

अगर शादी के बाद आपकी पहली लोहड़ी है, तो ये इयररिंग्स आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं। ये इयररिंग्स आपको परफेक्ट फेस्टिव लुक दे सकते हैं। ये झुमके पर्ल और पीकॉक डिजाइन में हैं। गोल चेहरे वाली लड़कियों के लिए ये इयररिंग्स परफेक्ट हैं।

स्टाइल टिप- बालों में परांदा लगा सकती हैं।  गले में मंगलसूत्र या फिर पतली पर्ल चेन पहन सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: चांदबाली स्टाइल के ये इयररिंग्स आपके लुक में लगाएंगे चार चांद

ड्रॉप इयररिंग्स 

light weight earrings

अगर आपको हैवी इयररिंग्स पसंद नहीं है, तो इस तरह के इयररिंग्स को स्टाइल करें। यह लाइट वेट इयररिंग्स हैं आपको लोहड़ी के लिए परफेक्ट लुक दे सकते हैं। इस तरह के इयररिंग्स सूट के अलावा साड़ी पर भी जचेंगे।

स्टाइल टिप- इसके साथ बालों का मेसी बन बनाएं और साथ में पोटली बैग को कैरी करें। आप बैंग्लस और लाइट वेट नेकपीस के साथ अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

 

 

 

अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।