Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:54 AM IST

ब्राइडल लुक के लिए ढूंढ रही हैं लाइट कलर के लहंगे? तृप्ति डिमरी के इन लुक्स को करें री-क्रिएट

लहंगे को स्टाइलिश लुक देने के लिए आपको अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से ही चीजों को स्टाइल करना चाहिए। इसके लिए आप सेलेब्स के लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं। 
Updated:- 2023-12-13, 18:38 IST
tripti dimri inspired light colour bridal lehenga

शादी का दिन हर लडकी के लिए बेहद खास होता है और इसके लिए हम आए दिन नए से नए फैशन में चल रही चीजों को स्टाइल करना पसंद करते हैं। बदलते दौर में आजकल आपको कई डिजाइंस में तरह-तरह की वैरायटी मिल जाएगी। 

इस दिन के लिए अक्सर लहंगा पहना जाता है और इसके लिए हम सेलिब्रिटीज के लुक्स को भी री-क्रिएट करते हैं। आजकल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के लुक्स काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं ब्राइडल लहंगे के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन लुक्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स।

पर्ल डिजाइन लहंगा 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Gupta (@gauravguptaofficial)

आजकल मार्केट में पर्ल डिजाइन के वर्क को काफी पसंद किया जा रहा है। इस खूबसूरत सटल लहंगे को डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरीके के मिलते-जुलते ब्राइडल लहंगे आपको मार्केट में लगभग 5,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे। 

HZ Tip: इस तरह के लहंगे के साथ आप मेसी लुक वाले हेयर स्टाइल को चुनें और डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल करें।

इसे भी पढ़ें: क्लासी और मॉडर्न दिखने के लिए चुनें ब्लैक कलर की साड़ी, देखें डिजाइंस

शैम्पेन गोल्ड लहंगा 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Gupta (@gauravguptaofficial)

गोल्डन कलर कभी भी आउट ऑफ़ ट्रेंड नहीं होता है। इस रॉयल लुक देने वाले लहंगे को डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया है। इस तरीके में आपको मिलते-जुलते कई कलर्स लगभग 10,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे। 

HZ Tip: इस तरह के खूबसूरत लहंगे के साथ आप ग्रीन कलर के स्टोन वाली ज्वेलरी को पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: साड़ी से लेकर लहंगा स्कर्ट के साथ स्टाइल करें ट्यूब स्टाइल ब्लाउज, दिखेंगी बोल्ड

सिल्वर डिजाइन लहंगा 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Gupta (@gauravguptaofficial)

मॉडर्न और एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं तो डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया यह ब्राइडल लहंगा पहन सकती हैं। इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको मार्केट में लगभग 7000 रुपये से 12000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip: इस तरह के लहंगे के साथ पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

 

अगर आपको तृप्ति डिमरी के पहनें ये ब्राइडल लहंगे और इन्हें  हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।