Lavender Suit For Ashtami Puja: लाल-पीले रंगों से हटकर इस बार अष्टमी पर ट्राई करें 'लेवेंडर सूट', सादगी और एलिगेंस

नवरात्रि का खास त्योहार चल रहा है और ऐसे अधिकतर महिलाएं नवरात्रि में आने वाली अष्टमी के दिन अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए एक से एक आउटफिट और साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप वर्किंग वुमन है और अष्टमी के दिन ऑफिस में सूट पहनने वाली हैं, तो आपके लिए कुछ लेटेस्ट लैवेंडर कलर के सूट डिजाइंस बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले सूट के बारे में।
स्क्वायर नेक फुल स्लीव्स कुर्ता सेट
नवरात्रि की अष्टमी पर अगर आप भी अपने ऑफिस में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो अब आपको आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के स्क्वायर नेक फुल स्लीव्स कुर्ता सेट को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे सूट डिजाइंस खास कर ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हो सकते हैं।

लैवेंडर कलर एम्ब्रॉयडरी वर्क सीक्विन कुर्ता सेट
अगर आप अपने ऑफिस में पहनने के लिए एक से एक खूबसूरत सूट की तलाश में हैं, तो अब आप इस साल नवरात्रि की अष्टमी के दौरान इस तरह के खूबसूरत लैवेंडर कलर एम्ब्रॉयडरी वर्क सीक्विन कुर्ता सेट को ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेगा और स्टाइलिश लुक देने में भी मदद करेगा। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

रेगुलर थ्रेड वर्क लैवेंडर कलर कुर्ता, ट्राउजर सेट
आपके लिए इस तरह का खूबसूरत रेगुलर थ्रेड वर्क लैवेंडर कलर कुर्ता, ट्राउजर सेट भी बेस्ट हो सकता है, जिसे आप नवरात्रि की अष्टमी के दिन अपने ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। यही नहीं आप चाहें, तो इस सूट को अष्टमी के दौरान होने वाली पूजा के दौरान भी पहन सकती हैं। इस तरह के सूट त्योहार वाले लुक अट्रैक्टिव बनाने में काफी मददगार हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Chikankari Kurta Set Designs: हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये सबसे सुंदर और ट्रेंडी चिकनकारी कुर्ता सेट, देखें डिजाइन
लैवेंडर कलर फ्लेयर्ड स्लीव्स थ्रेड वर्क कुर्ता सेट
अगर आप अष्टमी के दिन अपने ऑफिस में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो अब आपको आउटफिट को लेकर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के लैवेंडर कलर फ्लेयर्ड स्लीव्स थ्रेड वर्क कुर्ता सेट को नवरात्रि की अष्टमी के दिन शामिल कर सकती हैं। ऐसे सूट डिजाइंस का ट्रेंड इन दिनों बेहद चल रहा है और अधिकतर महिलाएं त्योहार पर ऐसे सूट पहनना पसंद कर रही है।

लैवेंडर कलर वी नेक फ्लोरल प्रिंट कुर्ता सेट
अगर आप अपने ऑफिस में एक जैसे सूट पहनकर जाती हैं और ऐसे सूट पहनकर बोर हो गई हैं। यही नहीं कुछ नया और यूनिक ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह का लैवेंडर कलर वी नेक फ्लोरल प्रिंट कुर्ता सेट भी बेस्ट रहेगा। इसे आप ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। इस सूट को आप नवरात्रि की अष्टमी पर पहनकर खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: nykaafashion/Anni Designer/myntra/Sangria/Anouk/Skylee Pop
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।