Traditional Sarees for Ashtami Puja: नवरात्रि की अष्टमी पूजन पर दिखना है ट्रेडिशनल क्वीन? पहनें ये खास और लेटेस्ट साड़ियां

नवरात्रि का त्योहार इन दिनों बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि को खास बनाना चाहती हैं और आपके घर में अष्टमी पूजन रखा है, तो आप अष्टमी पर पहनने के लिए कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर साड़ी ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर ट्रेडिशनल साड़ी के डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें शामिल कर आप पूजा लुक को खास बना सकती हैं।
पीली और लाल सिल्क कांजीवरम साड़ी
अगर आप इस साल नवरात्रि के खास मौके पर अष्टमी के दिन अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की खूबसूरत पीली और लाल सिल्क कांजीवरम साड़ी बेस्ट हो सकती है। इसे आप नजदीकी बाजार में फोटो दिखाकर किसी भी शॉप से खरीद सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपकी खूबसूरती को दुगना करने में मदद करेगी।

सरसों और हरे रंग की फ्लोरल जरी सिल्क साड़ी
नवरात्रि की अष्टमी पूजा पर अगर आप भी भीड़ से हटकर दिखने के लिए साड़ी पहनने का सोच रही, तो अब आपको साड़ी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप सरसों और हरे रंग की फ्लोरल जरी सिल्क साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है।

गुलाबी और पीले रंग की पटोला साड़ी
इस साल नवरात्रि की अष्टमी को खास और यादगार बनाने के लिए अगर आप भी एक जैसी साड़ी पहनने के बजाय कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं, तो इस तरह की गुलाबी और पीले रंग की पटोला साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेगी और नवरात्रि लुक को यादगार बना देगी।

यह भी पढ़ें- Modern Saree Look: साड़ी में दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो आज ही ट्राई करें ये ड्रेपिंग स्टाइल
पिंक एंड येलो कढ़ाईदार बॉर्डर पटोला साड़ी
आप चाहें, तो इस तरह की खूबसूरत पिंक एंड येलो कढ़ाईदार बॉर्डर पटोला साड़ी को भी अष्टमी पूजन के दौरान शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी खासकर पूजा पाठ के दौरान पहनने के लिए बेस्ट रहेगी। इस साड़ी को आप सीधा या उल्टे पल्ले में भी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको रॉयल लुक देने में मदद करेगी साथ ही फेस्टिवल पर पहनने के लिए यह बेस्ट है।

गुलाबी और हरे रंग की प्रिंटेड साड़ी
आपके लिए इस तरह की खूबसूरत गुलाबी और हरे रंग की प्रिंटेड साड़ी भी बेस्ट हो सकती है। इसे आप अष्टमी के खास मौके पर पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी या आप नजदीकी बाजार में किसी साड़ी की दूकान से फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Gharchola Saree For Navratri: नवरात्रि के दिनों में शामिल करें ये लेटेस्ट घरचोला साड़ी, दिखेंगी खूबसूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/Peachmode/KALINI/ROFOLO/Shriyangan
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।