2 Gram Gold Pendant Designs: सिर्फ 2 ग्राम में बनवाएं मंगलसूत्र के ये सुंदर पेंडेंट, डेली वियर के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन
-1778814848600.webp)
Gold Pendant Unique Designs: मंगलसूत्र हर सुहागिन महिलाओं की निशानी होती है। महिलाएं सोने और हीरे के मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं, लेकिन कई बार हैवी डिजाइन वाले मंगलसूत्र को रोज पहनने में थोड़ी दिक्कत आती है। ऐसे में अगर आप भी अपने डेली वियर के लिए कुछ लाइट और स्टाइलिश ऑप्शन देख रही हैं तो हम आपको मंगलसूत्र के लिए कुछ यूनिक डिजाइन के पेंडेंट दिखा रहे हैं।
खास बात तो ये है कि आजकल मार्केट में सिर्फ 2 ग्राम सोने में ऐसे शानदार पेंडेंट डिजाइंस आ रहे हैं, जो आपके गले की शोभा तो बढ़ाएंगे ही, साथ ही इन्हें कैरी करना भी बहुत आसान होगा। आइए देखते हैं लेटेस्ट डिजाइंस के पेंडेंट-
फ्लोरल जाली वर्क गोल्ड पेंडेंट
अगर आप मंगलसूत्र के लिए कुछ लाइट वेट और सुंदर ढूंढ रही हैं, तो ये फूलों के डिजाइन वाला पेंडेंट आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसमें जाली का बहुत ही बारीक काम किया गया है। आप सोनार से ऑर्डर देकर इसे 2 ग्राम सोने में भी बनवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Rose Design Diamond Ring: पार्टनर को गिफ्ट में दें गुलाब डिजाइन वाले ये डायमंड रिंग, सुंदर लगेंगे आपके हाथ
Image Credit- Pinterest/Biswakarma Jewellery Shilpalaya
दो फूलों वाला मैट फिनिश गोल्ड पेंडेंट
ये दो फूलों वाला गोल्ड पेंडेंट डिजाइन भी डेली वियर के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें फूलों की पंखुड़ियों को मैट फिनिश दिया गया है और साथ में सोने की बारीक पत्तियां बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- Chandi Ke Kade: हाथ की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये चांदी के जिग-जैग कड़े, यहां देखें सबसे यूनिक डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/Raodhraa
सनफ्लावर डिजाइन गोल्ड पेंडेंट
ये सूरजमुखी के डिजाइन वाला गोल्ड पेंडेंट भी मंगलसूत्र के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस रहेगी। इसमें पत्तियों के अंदर बहुत ही बारीक तार और जाली का काम किया गया है, जो इसे काफी बड़ा और रॉयल लुक देता है।
Image Credit- Pinterest/Banik shri
सिक्स पेटल फ्लोरल गोल्ड पेंडेंट
ये पंखुड़ियों वाला फूलों का पेंडेंट भी आप डेली वियर के लिए ऑर्डर देकर बनवा सकती हैं। इसकी हर पंखुड़ी पर बारीक नक्काशी की गई है।
यह भी पढ़ें- Silver Necklace Ke Designs: सिल्वर नेकलेस के ये खूबसूरत डिजाइंस हैं बेस्ट गिफ्ट, देखें ऑप्शंस
Image Credit- Pinterest/Biswakarma Jewellery Shilpalaya
पत्तियों वाला चौड़ा मंगलसूत्र पेंडेंट
ये हंसली स्टाइल का पेंडेंट मंगलसूत्र के लिए सबसे अलग और सुंदर डिजाइन है। इसमें बीच में तीन छोटे फूल और दोनों तरफ सोने की पत्तियों की लड़ी बनी हुई है, जो गले को काफी भरा-भरा दिखाएगी।
यह भी पढ़ें- Gold Maang Tikka Designs: दुल्हनों के लिए शानदार मांग टीका डिजाइंस, साड़ी और लहंगे दोनों के साथ जचेंगे
Image Credit- Pinterest/TipsandBeauty
यूनिक डिजाइन का गोल्ड पेंडेंट
अगर आप कुछ यूनिक डिजाइन का गोल्ड पेंडेंट खरीदना चाहती हैं तो ये डिजाइन भी आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसे आप डेली वियर के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं और चाहें तो किसी पार्टी में भी पहनकर जा सकती हैं। ये डिजाइन आप पर बहुत ही अच्छा लगेगा।
Image Credit- Pinterest/Etsy
सिपंल गाेल्ड पेंडेंट
अगर आप काई सिंपल लेकिन यूनिक डिजाइन में सोने का पेंडेंट बनवाना चाहती हैं तो ये मंडला डिजाइन का पेंडेंट आप पर खूब अच्छा लगेगा। इसे आप घर में रोजाना भी पहन सकती हैं और बाहर भी पहनकर जा सकती हैं।
Image Credit- Gehna
इन बातों का रखें ध्यान
- ज्वेलर्स को ऑर्डर देकर आप ये पेंडेंट बनवा सकती हैं।
- सोना खरीदते हैं असली-नकली की पहचान कर लें।
- कैरेट के हिसाब से रेट का पता लगाकर ही सोना खरीदने जाएं।
- ध्यान रहे कि रेट बदलते रहते हैं।
तो अगर आप भी डेली वियर के लिए गोल्ड पेंडेंट देख रही हैं तो इनमें से कोई डिजाइन देख सकती हैं। ये आपके गले की शोभा बढ़ाने का काम करेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/iamcd girl/Manish/Biswakarma Jewellery Shilpalaya
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।