Toe Ring Designs: बदलनी है अपनी बिछिया तो इन डिजाइंस को करें ट्राई, पैर नजर आएंगे सुंदर

 पैर तभी सुंदर लगते हैं जब हम इनकी सही तरीके से केयर करते हैं। अलग-अलग डिजाइन वाली एक्सेसरीज को पहनते हैं। इससे हर किसी की नजरें हमारे पैरों पर ही होती हैं।
image

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब बारी आती है पैरों को सुंदर दिखाने की तो इसके लिए हम अक्सर पार्लर जाकर सिर्फ पेडिक्योर करा लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पैर साफ हो जाते हैं। लेकिन पैरों का साफ होना ही जरूरी नहीं होता है। पैरों में अगर आप अलग तरह के डिजाइन वाली एक्ससेरीज को वियर करेंगी, तो इससे आपके पैर अच्छे नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की एक्सेसरीज को आप वियर कर सकती हैं।

क्राउन डिजाइन वाली बिछिया

Crown designs toe ring

आप पैरों में पहनने के लिए सिंपल लेकिन थोड़ी सी अलग दिखने वाली क्रॉउन डिजाइन वाली बिछिया को वियर कर सकती हैं। इस तरह की बिछिया पैरों की उंगलियों में पहनने के बाद अच्छी लगती है। इसमें नीचे की तरफ स्टोन का डिजाइन होता है। वहीं ऊपर की तरफ क्राउन का डिजाइन बना होता है। इससे बिछिया और भी ज्यादा अच्छी नजर आती है। बिछिया में आप चाहें तो किसी और कलर का स्टोन ले सकती हैं। इससे बिछिया अच्छी लगेगी।

ईवल आई वाली बिछिया

evil eye toe ring

पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप ईवल आई वाली बिछिया को वियर कर सकती हैं। इस तरह की बिछिया भी पहनने के बाद अच्छी नजर आती है। नए डिजाइन वाली है, तो सबसे अलग लगेगी। इसे आप ट्राई कर सकती हैं। इसमें आगे वाले डिजाइन में ईवल आई बनी हुई दिखेगी। इसके अलावा पूरी बिछिया प्लेन डिजाइन में मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Toe Rings Designs: गुदगुदे पैरों पर खूब जचेंगी बिछिया की ये डिजाइंस

फ्लावर डिजाइन वाल बिछिया

Simple designs toe ring

अगर आपको पैरों में कुछ अच्छा ट्राई करना है, तो ऐसे में आप फ्लावर डिजाइन वाली बिछिया को वियर कर सकती हैं। इस तरह की बिछिया भी पैरों में पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इससे पैर और ज्यादा सुंदर नजर आएंगे। इसमें आपको गोल डिजाइन मिलेगा। बीच में जाली मिलेगी। इसे पहनने के बाद आपके पैरों की उंगलियां और भी सुंदर नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें:Toe Rings: बहू रानी ही नहीं सासू मां भी पहन सकती हैं बिछिया की ये नई डिजाइंस

इस बार पैरों में इन बिछिया को ट्राई करें। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको ज्यादा एक्सेसरीज ऐड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्केट में आपको इस तरह की बिछिया आर्टिफिशिय और ओरिजिनल दोनों डिजाइन में मिल जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Myntra, Zavya, LeCalla

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP