Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:48 AM IST

Toe Rings For Chhath Puja: छठ पूजा के दिन पैरों में पहनें ये खूबसूरत बिछिया की डिजाइंस

Silver Toe Rings: पैरों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आप छठ पूजा के मौके पर बिछिया पहन सकती हैं। इसमें आपको काफी फैंसी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
Updated:- 2024-11-04, 20:01 IST
silver toe rings designs

तैयार होना हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम डिजाइनर आउटफिट के साथ में हम स्टाइलिश ज्वेलरी को पहनना पसंद करते हैं। दिवाली के बाद अब छठ पूजा आने वाली है। इस दिन हम व्रत करते हैं और तैयार होकर पूजा करते हैं।

toe rings (4)

छठ पूजा के मौके पर पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए खूबसूरत बिछिया पहन सकते हैं। तो आइये देखते हैं छठ पूजा के लिए पैरों के आकर के हिसाब से बिछिया की नई और खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन्हें स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स-

पायल के साथ जुड़ी बिछिया

payal with toe rings

आजकल मार्केट में फैंसी डिजाइन में आपको काफी रंग-बिरंगी बिछिया देखने को मिल जाएगी। आजकल इसमें आपको पायल के साथ में जुड़ी हुई डिजाइन वाली खूबसूरत बिछिया देखने को मिल जाएंगी। रॉयल लुक पाने के लिए आप इसे गोल्डन कलर का भी बनवा सकते हैं। पायल के साथ में आप आपको हाथफूल की तरह दिखने वाली ब्रेसलेट स्टाइल जैसे पायल और बिछिया देखने को मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: होने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास हैं बिछिया के ये नए डिजाइंस

सिंपल डिजाइन की बिछिया

simple toe rings (2)

सिंपल डिजाइन में आपको काफी सारे शेप आपको देखने को मिल जाएंगे। इसमें आपको सिल्वर यानी चांदी की बिछिया मिल जाएंगे। चाहें तो इसमें आप अपनी पसंद से घुंघरू या स्टोन भी लगवा सकती हैं। इसमें आप अपनी पसंद के साइज भी एडजस्ट करवा सकते हैं। इसमें आपको फ्लोरल, गोल, केरी और भी अन्य कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।

स्टोन डिजाइन की बिछिया

stone toe rings (2)

स्टोन वर्क देखने में काफी फैंसी लुक देने का काम करता है। आप चाहें तो इसमें रेड और ग्रीन कलर के स्टोन वाली बिछिया को पहन सकती हैं। देखने में इस तरह की बिछिया काफी स्टाइलिश लुक देने का काम करती हैं। आप चाहें तो एक ही पैर की अलग-अलग उंगलियों में अलग साइज और मिलते-जुल्गते शेप की बिछिया को पहन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: नई-नवेली दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे बिछिया के ये खास डिजाइंस, देखें तस्वीरें

अगर आपको बिछिया की खूबसूरत डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।


Image Credit: toe rings fashion, silverart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।