करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास दिन होता है। इस दिन हम अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों को वियर करना पसंद करते हैं। इसके साथ पहनने के लिए ज्वेलरी भी अलग डिजाइन की खरीदते हैं। लेकिन जब पैरों की बात आती है, तो हम हमेशा सिंपल लेने की कोशिश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा एक्सेसरीज पैरों में पहनने के बाद हमें अच्छा नहीं लगता है। लेकिन करवा चौथ का मौका खास होता है, तो ऐसे में महिलाएं एक्सेसरीज को वियर कर लेती हैं। इस बार आप अगर बिछिया बदलने के बारे में सोच रही हैं, तो आर्टिकल में बताई गई डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
आप पैरों में पहनने के लिए कमल की डिजाइन वाली बिछिया (Lotus Toe Ring) को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको खिले हुए कमल की डिजाइन मिलेगी। अगर आपकी उंगलियां चौड़ी हैं, तो ये पहनने के बाद अच्छा लगेगा। इसे आप चांदी वाली या आर्टिफिशियल दोनों तरह की बिछिया डिजाइन में खरीद सकती हैं।
आपके पैरों की उंगलियां अगर छोटी और पतली हैं, तो ऐसे में आप करवा चौथ पर पहनने के लिए स्टार डिजाइन वाली बिछिया ले सकती हैं। इस तरह की बिछिया आपको आर्टिफिशियल भी मिल जाएंगी। साथ ही, आप चाहें तो चांदी में भी ले सकती हैं। ये आगे से दबाने वाली होंगी तो इसे आप अपने हिसाब से सेट कर सकती हैं।
अगर आपको बड़े बिछिया पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप इस बॉक्स डिजाइन को खरीद सकती हैं। इस तरह की डिजाइन वाले बिछिया पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको सिंगल डिजाइन वाले बिछिया के साथ-साथ मल्टी कलर डिजाइन में भी बिछिया मिल जाएंगे। इसे वियर करके आप अपने पैरों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। यह आपको बाजार में चांदी की बिछिया मिल जाएंगी। साथ ही, आप चाहें तो आर्टिफिशियल डिजाइन में भी ले सकती हैं। दोनों ही पैरों में पहनने के बाद अच्छी लगेंगी।
यह विडियो भी देखें
बिछिया तभी अच्छी लगती है, जब आप इसे अपने पैर की उंगली के हिसाब से खरीदते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके पैर सुंदर लगते हैं। अगर आपके पैरों की उंगली लंबी है, तो इसके लिए आप गोल डिजाइन वाली बिछिया को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको गोल डिजाइन के साथ-साथ स्पाइरल डिजाइन मिल जाएगा, जो पहनने के बाद अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की बिछिया आपको सिल्वर के साथ-साथ आपको ऑक्सीडाइज्ड में भी ऐसा बिछिया डिजाइन मिल जाएगी। यह आपके पैरों में पहनने के बाद अच्छे लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: Toe Rings Designs: गुदगुदे पैरों पर खूब जचेंगी बिछिया की ये डिजाइंस
अगर आप कुछ फैंसी डिजाइन वाली बिछिया को करवा चौथ पर पहनना चाहती हैं, तो इसके लिए आप मोर डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। मोर डिजाइन भी बिछिया में बेहद अच्छा आता है। इसमें आपको मोर पंख फैलाता हुआ डिजाइन भी मिल जाएगा। साथ ही, आपको बैठे हुए मोर के साथ भी बिछिया का डिजाइन मिल जाएगा। इस तरह की बिछिया से आपके पैरों की सुंदरता दोगुनी हो जाएगी। आप इसे करवा चौथ के लिए खरीदकर जरूर वियर करें।
इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: छोटे पैरों को खूबसूरत बनाएंगे बिछिया की ये खूबसूरत डिजाइंस
इस बार करवा चौथ पर सिर्फ साड़ी या नेकलेस ही नहीं खरीदें। पैरों को सुंदर बनाने के लिए बिछिया भी खरीदें। इससे आपके पैरों की सुंदरता दोगुना हो जाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।