तीज-त्यौहार हो या कोई बड़ा फंक्शन महिलाएं सिंगार करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इसी सिंगार का हिस्सा होते हैं बिछिया। जिन्हें पहनना शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से बिछिया खरीदती हैं। कई महिलाएं होती हैं जो लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से इन्हें खरीदती हैं।
लेकिन आपको इन्हें खरीदने से पहले पैर के पंजे का ध्यान रखना चाहिए। उसके हिसाब से बिछिया खरीदेंगी तभी वो आपके पैरों में अच्छे लगेंगे। अगर आपके पैर का पंजा चौड़ा है तो यहां बताए गए बिछिया डिजाइन आप ट्राई कर सकती हैं।
पीकॉक कस्टमाइज्ड बिछिया डिजाइन
समय के साथ-साथ फैशन में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। उसी के हिसाब से हम अपने आपको अपडेट करते हैं। ऐसे ही ट्रेंडी डिजाइन आपको बिछिया (बिछिया डिजाइन) में देखने को मिलेंगे। जिसको आप अपने पैरों के हिसाब से खरीद सकती हैं। चौड़े पंजे के लिए पीकॉक कस्टमाइज्ड डिजाइन आपके पैरों में बेहद खूबसूरत लगेंगे।
इस तरह के डिजाइन को पहनकर आपके पैरों की उंगलियां बड़ी लगने लगती हैं। इसमें आप सिल्वर या फिर मल्टीकलर अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं, साथ ही और ऑप्शन के लिए ऑनलाइन जाकर बिछिया डिजाइन सर्च कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लेटेस्ट फैशन को फॉलो करें और पैरों में पहनें ये फैंसी बिछिया, देखें खूबसूरत डिजाइन्स
फोर लेयर बिछिया डिजाइन
चौड़े पंजे के लिए आप फोर लेयर बिछिया डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन आपको ऑनलाइन और मार्केट दोनों जगहों पर मिल जाएंगे। फोर लेयर बिछिया डिजाइन काफी नया है। इसमें आपको बीच-बीच में मोती मिल जाएंगे। ये मोती सिंपल चाहिए या फिर कलर के साथ उसको आप अपने हिसाब से चूज कर सकती हैं।
सिल्वर प्लेटेड बिछिया डिजाइन
अगर आप त्योहार पर पहनने के लिए बिछिया डिजाइन सर्च कर रही हैं तो आप अपने पैरों के लिए सिल्वर प्लेटेड बिछिया डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। ये एडजेस्टेबल होती हैं साथ ही पहनकर अच्छी लगती हैं। इसके अलग-अलग डिजाइन भी आपको मिल जाते हैं, साथ ही सिंपल होने की वजह से आप इन्हें अपने किसी खास को गिफ्ट भी कर सकती हैं ताकि वो भी इसे आसानी से पहन सके।
टिप्स: इस तरह के बिछिया डिजाइन आप ऑफिस में भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Latest Toe Ring Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे मॉर्डन बिछिया के ये डिजाइन
बिछिया डिजाइन अच्छे लगे तो हमें कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra