herzindagi
image

Toe Rings Designs: गुदगुदे पैरों पर खूब जचेंगी बिछिया की ये डिजाइंस

Bichiya Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आपको इनके आकार के हिसाब से डिजाइन को चुनना चाहिए। इसमें आपको कई तरह की फैंसी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2024-10-01, 17:30 IST

शादीशुदा महिलाएं पायल और साथ में बिछिया पहनना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। इसमें आपको सिल्वर से लेकर स्टोन डिजाइन में कई सारे डिजाइंस में वेरायटी देखने को मिल जाएंगी। इसमें आपको कलरफुल डिजाइंस में भी बिछिया देखने को मिल जाएंगी।

toe rings (3)

पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इनके शेप के अनुसार ही डिजाइन को चुनना चाहिए। खासकर गुदगुदे पैरों के लिए हम बिछिया की डिजाइन नहीं ढूंढ पाते हैं। तो आइये देखते हैं गुदगुदे पैरों के लिए बिछिया की कुछ खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप्स-

फ्लोरल डिजाइन बिछिया

 floral toe rings (2)

फूल-पत्ती के डिजाइन एवरग्रीन फैशन में रहते हैं। इसमें आपको स्टोन से लेकर सिंपल सिल्वर तक में फ्लोरल डिजाइंस वाले बिछिया देखने को मिल जाएंगे। बात अगर डेली वियर की करें तो इसमें आपको काफी अलग-अलग साइज देखने को मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  हर तरह के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे बिछिया के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

मॉडर्न डिजाइन बिछिया

modern designs toe rings

मॉडर्न डिजाइन की बिछिया पैरों में पहनना चाहती हैं तो उपर की तरफ बंद होने वाले बिछिया को पहन सकती हैं। देखने में इस तरह की बिछिया काफी मिनिमल और स्टाइलिश लुक देने का काम करती हैं। वहीं इसके अलावा आपको इसमें हार्ट, स्टार और अनय काफी डिजाइंस की बिछिया देखने को मिल जाएंगी।

पर्ल डिजाइन बिछिया

pearl toe rings

मोती वाले डिजाइन देखने में काफी एलिगेंट लुक देने का काम करते हैं। बात अगर डिजाइन की करें तो इसमें आपको मीनाकारी बेल में कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। बिछिया की बॉर्डर में आपको मीडियम साइज के पर्ल वर्क देखने को मिल जाएंगे।

स्टोन डिजाइन बिछिया

circle toe rings

पैरों में फैंसी डिजाइन की बिछिया पहनना चाहती हैं तो ट्रांसपेरेंट से लेकर आपको ग्रीन-मैरून जैसे कई कलर्स में स्टोन वाले डिजाइन की बिछिया देखने को मिल जाएंगी। आप चाहें तो अपने कपड़ों के कलर कॉम्बिनेशन के हिसाब से भी पैरों में बिछिया पहन सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

ghunghroo toe rings

इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: छोटे पैरों को खूबसूरत बनाएंगे बिछिया की ये खूबसूरत डिजाइंस

अगर आपको मिरर वर्क ब्लाउज के डिजाइंस और इनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: mohabygitanjali, etsy, smithjewels

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।