herzindagi
stylish toe rings designs  if you have small feet

Toe Ring Designs: छोटे पैरों को खूबसूरत बनाएंगे बिछिया की ये खूबसूरत डिजाइंस

पैरों को आकर्षक बनाने के लिए हमें बिछिया के डिजाइन को लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो करना चाहिए। इसके लिए आप पैरों के साइज को नजरअंदाज न करें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-20, 19:57 IST

Silver Bicchiya Designs: लगभग हर शादीशुदा महिलाएं पैरों में बिछिया पहनना पसंद करती हैं। हिन्दू धर्म में इसका महत्त्व बहुत अधिक है। इसके कई सारे डिजाइंस आपको देखने में मिल जाएंगे। आजकलना केवल सिल्वर में बल्कि आपको आर्टिफिशियल में बिछिया के कई खूबसूरत और रंग-बिरंगे डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।

floral toe rings

तीज का त्योहार आने वाला है। ऐसे में सुहागने सजना-सवरना पसंद करती हैं। तो आइये देखते हैं बिछिया के खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन बिछिया को स्टाइल करने के आसान टिप्स- 

मल्टी-कलर बिछिया डिजाइन 

multi color bicchiya

पैरों में रंग-बिरंगे डिजाइन की बिछिया पहनना पसंद करती हैं तो इसके लिए आप सिल्वर में कई तरह की डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसमें ज्यादातर आपको 2 से 3 कलर के कॉम्बिनेशन वाली बिछिया देखने को मिल जाएंगी। इस तरह की बिछिया में आपको केरी के डिजाइन या बड़े-बड़े साइज की बिछिया देखने को मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: नई-नवेली दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे बिछिया के ये खास डिजाइंस, देखें तस्वीरें

स्टोन डिजाइन बिछिया

stone bichhiya

फैंसी डिजाइन की बिछिया को पैरों में पहनना चाहती हैं तो इस तरह की स्टोन डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। इसमें आपको रंग-बिरंगे स्टोन में जैसे मैरून, ग्रीन या सिंपल डिजाइन में कई तरह की बड़ी और छोटी बिछिया देखने को मिल जाएंगी। इस तरह में आप एक से ज्यादा उंगलियों में भी मिलती-जुलती या सिंपल घुंघरू वाली बिछिया को पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  देखें चांदी की बिछिया के ये सबसे खूबसूरत डिजाइन

यह विडियो भी देखें

गोल डिजाइन बिछिया 

gol bicchiya

पैर छोटे और चौड़े हैं तो इनके लिए गोल डिजाइन वाली बिछिया बेस्ट रहेगी। इस तरह की बिछिया में पर्ल वाले डिजाइन क साथ सिल्वर के अलावा गोल्डन में भी काफी ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। गोल में थोड़ा फैंसी डिजाइन की बिछिया ढूंढ रही हैं तो इसके लिए आप फूलों के डिजाइन को चुन सकती हैं।

circle toe rings

 

 

अगर आपको बिछिया की ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Silver House By RJ, soosi,tribal ornaments

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।