Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:04 AM IST

Diamond Ring Designs: पत्नी को ग‍िफ्ट में दें डायमंड की ये र‍िंग्‍स, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Diamond Ring Latest Designs: शादी की पहली रात हर कपल के लिए बहुत ही स्‍पेशल होती है। इस द‍िन को यादगार बनाने के ल‍िए कपल एक दूसरे को गि‍फ्ट्स देते हैं। अगर आप भी अपनी पत्‍नी को कुछ स्‍पेशल ग‍िफ्ट करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ यून‍िक ड‍िजाइन के डायमंड र‍िंग द‍िख रहे हैं।
Updated:- 2026-04-27, 15:07 IST
Diamond Ring Latest Designs

शादी हर किसी की लाइफ का सबसे खास पल होता है। लड़के हों या लड़कियां, शादी को खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। इस दौरान इतनी रस्में होती हैं कि लोगों को उसी हिसाब से तैयारी करनी पड़ती है। बात सिर्फ शादी तक ही सीमित नहीं है। शादी की पहली रात भी हर कपल के लिए बहुत ही स्पेशल और मेमोरेबल होती है। इस खास पल को यादगार बनाने के लिए कपल एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं।

अगर आप भी शादी की पहली रात अपनी पत्नी को कुछ यूनिक सा सरप्राइज देना चाहते हैं तो डायमंड की रिंग से बेहतर कुछ होगा ही नहीं। ये हर महिला को पसंद आती है। आज हम आपको अपने इस लेख में हीरे की अंगूठियों के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखा रहे हैं जो आपकी पत्नी को जरूर पसंद आएगी। आइए देखते हैं-

फ्लॉवर क्लस्टर डायमंड रिंग

diamond ring designs

ये रिंग देखने में एकदम सुंदर फूल जैसी लग रही है। जैसा कि आप फोटो में देख रही हैं कि इसके बीच में कई छोटे-छोटे हीरों को एक साथ जोड़कर एक चमकता हुआ गुच्छा बनाया गया है। जब आपकी पत्नी इस तरह की रिंग पहनेंगी तो उनकी उंगली पर ये बहुत प्यारी लगेगी। शादी की पहली रात पत्नी को गिफ्ट देने के लिए ये बेस्ट है।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली व‍ियर में पहनने के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/Virav Soni

लीफ डिजाइन डायमंड रिंग

diamond ring designs (1)

ये रिंग भी काफी स्टाइलिश है। इसमें पत्तियों (Leaf) का खूबसूरत सा डिजाइन बना हुआ है। रोज गोल्ड फिनिश वाली इस अंगूठी में हीरों को पत्तियों के शेप में लगाया गया है। ये रिंग हर महिला के हाथ की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Ring Designs: 2 ग्राम सोने में मिल जाएंगी गोल्‍ड की बेहतरीन अंगूठियां, वजन में होंगी हल्‍की मगर दिखने में लगेंगी भारी; यहां डिजाइंस देखें

Image Credit- Pinterest/diamondjewellery

ओपन-स्टाइल लीफ डायमंड रिंग

diamond ring designs (2)

ये अंगूठी बहुत ही यूनिक डिजाइन में है। इसे ओपन-एंड स्टाइल में बनाया गया है। ये मॉडर्न डिजाइन किसी भी पत्नी को पसंद आ जाएगा और उनके हाथों पर बहुत ही सुंदर भी लगेगा।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Nath Designs: बहू के ल‍ि‍ए 2 ग्राम में बनवाएं ये ट्रेंडी नथ, देखें लेटेस्‍ट ड‍ि‍जाइंस

Image Credit- Pinterest/parimakemyjewells

स्पाइरल फ्लॉवर डायमंड रिंग

diamond ring designs (3)

ये सोने की अंगूठी एक चमकते हुए फूल जैसी लग रही है। इसमें बीच के हीरे के चारों तरफ सोने और छोटे हीरों की पट्टियां बनाई गई हैं, जिससे ये एकदम खिले हुए फूल जैसा लग रहा है। ये डिजाइन आपकी पत्नी के हाथों पर बहुत ही सुंदर लगेगा।

यह भी पढ़ें- Gold Bracelet Designs: अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करें 2 ग्राम में बने गोल्ड ब्रेसलेट, देखें लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइंस

Image Credit- Pinterest/CTA

प्रिंसेस कट स्क्वायर डायमंड रिंग

diamond ring designs (4)

ये अंगूठी काफी क्लासी लग रही है। इसके बीच में चौकोर शेप में कई हीरे लगे हुए है। अगर आपकी पत्नी को सिंपल लेकिन कीमती चीजें पसंद हैं, तो इस डिजाइन का रिंग उन्हें बहुत पसंद आएगा।

Image Credit- Pinterest/Bron

तो अगर आप भी अपनी पत्नी को शादी की पहली रात कुछ यूनिक डिजाइन में गिफ्ट देना चाहते हैं तो ऊपर दिखाए गए डायमंड के रिंग उन्हें जरूर पसंद आएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Lumera fine jewellery/Lindell Inc./CURATED - Discover Style and Trends

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।