herzindagi
sleeve designs for saree blouse in hindi

साड़ी के ब्लाउज को इन स्लीव डिजाइन से दें बेहतरीन लुक

<span style="color: #222222; font-family: arial, helvetica, sans-serif;">अगर आप भी ब्लाउज को स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो इन लेटेस्ट स्लीव्स डिजाइन को जरूर ट्राई करें।</span>
Editorial
Updated:- 2022-12-15, 15:48 IST

शादी के मौके पर सबसे ज्यादा पहनी जाती है साड़ी और यह हम पर निर्भर करता है कि हम उसे किस तरह स्टाइल करते हैं। अगर आप अपने ब्लाउज के स्लीव्स को बहुत ही सुंदर दिखाना चाहती हैं तो कुछ नए और अच्छे स्लीव डिजाइन बनवा सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में ब्लाउज के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने वाले हैं जो आपके ब्लाउज की खूबसुरती भी बढ़ाएंगे और साड़ी की भी। आइए देखते हैं ब्लाउज के ये डिजाइंस।

क्वार्टरपफ स्लीव

quarter puff sleeves

आजकल ब्लाउज के के बाजुओं को कोहनी तक यानी कि क्वार्टर स्लीव रखा जा रहा है। यह स्लीव डिजाइन काफी चलन में है। आप भी इसी तरह का स्लीव डिजाइन बनवा सकती हैं(देखें टर्टल नेक ब्लाउज डिजाइन)। आप चाहें तो पफ की प्लेट्स को बढ़ा सकती हैं और स्लीव्स को और भी ज्यादा फूला फूला दिखवा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-हैवी ड्रेसेस के लिए चुनें ये स्लीव्स डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत

की-होल स्लीव्स

sleeve design

कुछ स्लीव डिजाइन ऐसे होते हैं जो हर तरह क ब्लाउज पर अच्छे लगता हैं और ऐसे ही डिजाइन में से एक है यह डिजाइन(देखें रफल स्लीव्ज डिजाइंस)। आप अगर इस तरह डिजाइन अपने ब्लाउज का रखती हैं तो उसे अपनी पसंद के अनुसार बड़ा या छोटा रख सकती हैं। आप चाहें तो एक होल की जगह दो से तीन होल भी बनवा सकती हैं। अगर आपको लटकन पसंद है तो बाजुओं के अंत में अच्छे लुक के लिए लटकन भी लगा सकती हैं।

पफ फ्रिल स्लीव्स

puff frill design

आजकल पफ और फ्रिल वाली स्लीव्स डिजाइन बहुत ही ज्यादा चलन में है और अगर आपको यह दोनों ही डिजाइन पसंद है तो आप इन दोनों को मर्ज भी कर सकती हैं(बॉलीवुड दीवाज से ले फैशन इंस्पिरेशन)। आप इस तरह की पफ फ्रिल स्लीव डिजाइन कैरी कर सकती हैं। यह दिखने में बहुत ही सुंदर और यूनिक है और आपको एक फैशनेबल लुक भी देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-ब्लाउज की ये डिजाइंस बदल देंगी आपकी सिंपल साड़ी का पूरा लुक

आपको कौन-सा स्लीव डिजाइन पसंद है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Image credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।