कुर्तियां महिलाओं के सबसे पसंदीदा आउटफिट्स में से एक है। क्योंकि कुर्तियां पहनने में न सिर्फ कंफर्टेबल होती हैं बल्कि स्टाइलिश भी लगती हैं। इसलिए डेली वियर में चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज जाना हो या फिर कहीं बाहर घूमने जाना हो आदि ज्यादातर महिलाएं जींस के साथ कुर्तियां ही वियर करती हैं। खासतौर से गर्मियों में, क्योंकि गर्मियों में महिलाएं ऐसे आउटफिट्स की तलाश में होती हैं, जिन्हें पहनने के बाद गर्मी भी न लगे और उनका लुक क्लासी भी लगे।
अगर आप भी कुर्तियां पहनने की शौकीन हैं और आप अपने लुक को और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप नेक डिजाइन की ट्रेंडी कुर्तियां वियर कर सकती हैं। क्योंकि आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लेकर वर्किंग वुमेन जींस के साथ कुर्ती ही पहनने करने लगी हैं। हालांकि, आप कुर्ती के अलग- अलग तरह से डिजाइन करवा सकती हैं जैसे- आप कुर्ती की स्लीव्स स्टाइलिश रख सकती हैं या फिर नेक को ट्रेंडी तरीके से डिजाइन करवा सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
पीटर पैन कॉलर नेक कुर्ती डिजाइन
आपने यकीनन गोल गले की कुर्ती पहनी होंगी लेकिन अगर आप कुर्ती में एक वेस्टर्न लुक चाहती हैं, तो आप कुर्ती का कॉलर पीटर पैन डिजाइन करवा सकती हैं। क्योंकि पीटर पैन कॉलर आगे से थोड़ा बड़ा और स्टाइलिश होता है, जो दिखने में काफी ट्रेंडी लगता है। इसे आप गर्मियों में जींस या फिर लैंगिस के साथ पहन सकती हैं।
इस कॉलर के साथ आप सिंपल कुर्ती के अलावा लॉन्ग कुर्ती और फ्रंट कट वाली कुर्ती डिजाइन करवा सकती हैं। हालांकि, कुर्ती में कॉलर उसी कपड़े का बना होता है लेकिन आप अपनी पसंद के हिसाब से नेक डिजाइन करवा सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- करीना से प्रियंका तक, बॉलीवुड Divas की तरह ट्राई करें ये 9 कुर्ता नेक डिजाइन
हाफ हाई नेक कुर्ती डिजाइन
अगर आप ऑफिस जाने के लिए कुछ ट्रेंडी आउटफिट्स तलाश रही हैं, तो आप हाफ हाई नेक कुर्ती सेलेक्ट कर सकती हैं। क्योंकि यह कुर्ती पहनने के बाद न सिर्फ स्टाइलिश लगती है बल्कि आपको एक क्लासी लुक भी मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह डिजाइन आगे से बंद गले का होता है, जो नेक को पूरी तरह से कवर करता है। (व्हाइट कुर्ती को इन तरीकों से करें स्टाइल)
आपको हाफ हाई नेक में कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे खरीद सकती हैं या फिर आप बाहर से कपड़ा लाकर नेक डिजाइन करवा सकती हैं। इसके साथ आप कुर्ती की बैक भी डिजाइन करवा सकती हैं जैसे- आप चैन भी लगवा सकती हैं।
हॉल्टर नेक कुर्ती डिजाइन
आजकल हॉल्टर नेक कुर्ती का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। महिलाएं अलग-अलग तरीके से हॉल्टर नेक कुर्ती डिजाइन करवाती हैं जैसे- गर्दन में डोर से बांधे जाने वाले नेक डिजाइन, स्लीव्स लेस हॉल्टर नेक डिजाइन, हाफ कॉलर हॉल्टर नेक डिजाइन आदि। हालांकि, आप अपनी कुर्ती के हिसाब से हॉल्टर नेक का डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं।
आप इसे जींस के अलावा, सलवार या फिर शरारा पर भी पहन सकती हैं। अगर आपकी कुर्ती थोड़ी डिजाइनर है, तो आप इसे किसी पार्टी में भी वियर कर सकती हैं। यकीनन यह कुर्ती आपके लुक को एक क्लासी लुक देगी और आप स्टाइलिश भी लगेंगी।
Recommended Video
वी नेक कुर्ती डिजाइन
आजकल अलग-अलग पैटर्न के कुर्ती के नेक डिजाइन ट्रेंड में है। इसमें से वी नेक वाली कुर्तियां भी हैं, जिसमें कई तरह के डिजाइन आपको मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप डेली वियर में कॉटन की कुर्ती पहनने की सोच रही हैं, तो आप सिंपल वी नेक डिजाइन करवा सकती हैं। क्योंकि सिंपल वी नेक न सिर्फ अच्छे लगते हैं बल्कि आप स्टाइलिश भी लगती हैं।
हालांकि, आप कुर्ती का डिजाइन स्टाइलिश रख सकती हैं जैसे- आप कुर्ती की आस्तीन को डिफरेंट तरीकों से डिजाइन करवा सकती हैं। लेकिन आप कुर्ती की लेंथ उसके पेयर के हिसाब से रख सकती हैं जैसे- अगर आप कुर्ती जींस पर पहन रही हैं, तो आप कुर्ती की लेंथ शॉर्ट रख सकती हैं। वहीं, अगर आप कुर्ती प्लाजो के साथ पहन रही हैं, तो आप लेंथ लॉन्ग रख सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- हर मौके के लिए परफेक्ट हो सकते हैं ये 5 कुर्ती डिजाइन, ऐसे करें स्टाइल
गोल डीप नेक कुर्ती डिजाइन
इसके अलावा अगर थोड़ी सिंपल कुर्ती वियर करना पसंद करती हैं, तो आप कुर्ती का गोल डीप नेक डिजाइन करवा सकती हैं। हालांकि, यह नेक डिजाइन काफी पुराना है लेकिन आप इसे और ट्रेंडी बनाने के लिए डीप गोल गले के साथ बैक नेक भी डिजाइन करवा सकती हैं।
आप अपने पीछे के गले में डोरी भी लगावा सकती हैं साथ ही आप कुर्ती की आस्तीन भी स्टाइलिश तरीके से भी डिजाइन करवा सकती हैं। ये कुर्ती आपके लिए किसी भी फंक्शन के लिए और किसी ऑफिस डे के लिए भी परफेक्ट हो सकती है।
इसके अलावा, आप कुर्ती का गला चौकोर भी बनवा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- (@Google and Instagram)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।