Sheeshe Ka Kada Design: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे शीशे के कड़े, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Mirror Work Kada Designs: सलवार-सूट हो या साड़ी हर लुक को खास बनाने के लिए हम सभी अलग-अलग तरह की बैंगल्स पहनते हैं। चूड़ियां और कंगन न केवल सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं। आज के समय मार्केट में एक से बढ़कर कंगन के डिजाइंस आने लगें। किसी में मोतियों की कढ़ाई तो किसी में धागे की कमाल की कारीगरी। इसी में से एक हैं मिरर वर्क वाले कंगन। ये कड़े हर उम्र की महिलाओं को खूब पसंद आते हैं। ये कड़े साड़ियों और लहंगों के साथ तो जंचते ही हैं, साथ ही इन्हें आज के फ्यूजन और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ भी बड़े स्टाइल से पहना जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको शीशे के कड़े के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
मल्टी कलर शीशे वाले कड़ा डिजाइन (Multi Colour Mirror Kada)

मल्टी कलर शीश कड़ा इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसमें अलग-अलग रंगों के धागों और लाख के ऊपर छोटे-छोटे शीशों को खूबसूरती से सजाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे आप किसी भी रंग की साड़ी या सूट के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं। यह आपके हाथों को एक पारंपरिक और वाइब्रेंट लुक देता है।
इसे भी पढ़ें- Choti Pattern Kangan: हाथों में खूब जचेंगे ये चोटी डिजाइन वाले कड़े, साड़ी के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
थ्रेड पर्ल मिरर वर्क वाले कड़े (Thread Work Mirror Kada)

थ्रेड, पर्ल और मिरर वर्क का कॉम्बिनेशन कड़ों को नाजुक और रॉयल लुक देता है। इसमें रेशम के रंगीन धागों की बुनाई के साथ चमकदार शीशों और सफेद मोतियों को पिरोया जाता है। ये कड़े वेडिंग पार्टी के लिए बेस्ट हैं, जो साड़ी या लहंगे के साथ आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।
राजस्थानी और जयपुरी मिरर कड़े (Jaipuri Mirror Kada)

अगर आप कुछ पारंपरिक और कलरफुल कड़े देख रही हैं, तो राजस्थानी मिरर कड़े सबसे बेहतरीन हैं। इनमें लाख या धातु के ऊपर छोटे-छोटे गोल और चौकोर शीशों को बहुत बारीकी से लगाया जाता है। इन कड़ों में अक्सर लाल, पीले और हरे रंगों का ज्यादा इस्तेमाल होता है, जो इन्हें बहुत ही शुभ और सुंदर बनाता है। ये आपकी किसी भी सिल्क साड़ी के साथ परफेक्ट लगते हैं।
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर मिरर वर्क वाले कड़े (Oxidized Silver Mirror Work Kada)

आजकल की लड़कियों के बीच ऑक्सीडाइज्ड यानी सिल्वर के कड़े फेमस हैं। इनमें शीशे का काम एक मॉडर्न और 'बोहो' लुक देता है। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इन्हें ऑफिस की कुर्ती, जींस या कॉलेज के एथनिक वियर के साथ भी पहन सकती हैं। यह दिखने में बहुत क्लासी लगते हैं और ज्यादा भारी भी नहीं होते।
कुंदन और मिरर वर्क वाले कड़े (Kundan And Mirror Work Wale Kada)

सगाई या शादी जैसे खास मौके के लिए कुंदन और शीशे के काम वाले कड़े काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें बड़े आकार के शीशों के चारों ओर छोटे-छोटे मोतियों या कुंदन की कारीगरी की जाती है। यह आपके हाथों को एक रॉयल और भारी लुक देता है। अगर आप हाथ भर के चूड़ियां नहीं पहनना चाहतीं, तो हाथ में सिर्फ एक-एक ऐसा भारी कड़ा पहनना ही काफी होता है।
इसे भी पढ़ें- Gajra Bangle Designs: गजरा बैंगल के ये डिजाइंस बढ़ाएंगे हाथों की शोभा, बकरीद पर जरूर करें स्टाइल
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।