Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

कॉलेज गर्ल के लिए बेस्ट हैं ये पेंडेंट डिजाइंस

<span style="font-size: 10px;">अगर आप कॉलेज के लिए रोजाना पहनी जाने वाली ज्वेलरी डिजाइंस ढूंढ रही हैं तो इस लेख में बताए पेंडेंट डिजाइंस को जरूर देखें।</span>
Updated:- 2022-11-02, 13:11 IST
latest pendant designs for girls

कॉलेज जाने के लिए हम अच्छा दिखना चाहते हैं लेकिन अच्छा दिखने के लिए जरूरी नहीं है कि हम सज संवर कर ही जाएं। हम छोटी-छोटी चीजों से भी अपने लुक को एन्हांस कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसे पेंडेंट डिजाइन दिखाने वाले हैं जिन्हें आप कॉलेज पहनकर जा सकती हैं। यह पेंडेंट आपके सिंपल से लुक को थोड़ा सुंदर दिखाएंगे और आप इन्हें रोज भी कैरी कर सकती हैं। तो आइए देखते हैं पेंडेंट के ये डिजाइन्स।

स्टोन आई पेंडेंट

stone eye pendant

इस पेंडेंट का डिजाइन बिग बॉस के लोगो जैसा है और दिखने में बड़ा कूल भी है। वैसे तो आप किसी भी ऑउटफिट के साथ इस डिजाइन के पेंडंट को कैरी सकती हैं लेकिन जीन्स टॉप या फिर ड्रेस के साथ यह खूब जचेगा।

आप चाहें तो इस पेंडेंट को हाथों में फोल्ड करके ब्रेसलेट(लहंगे के लिए ब्रेसलेट डिजाइन) की तरह भी कैरी कर सकती हैं। यह हाथों में भी बहुत ही ज्यादा सुंदर लगेगा। बाकि आप इसके कई कलर मार्केट से ले सकती हैं। लोकल मार्केट में इस टाइप के पेंडेंट की कीमत 100 रुपए से 150 रुपए तक शुरू होती मिल जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें-टी-शर्ट में अपने लुक को स्टनिंग बनाने के लिए कैरी करें ये एक्सेसरीज

लेयर्ड पेंडेंट

layer pendant

वैसे तो कई तरह के लेयर्ड पेंडेंट आपको मार्केट में मिल जाएंगे। लेकिन यह डिजाइन बाकि पेंडेंट से थोड़ा अलग है। अगर आपको चैन(देखें पांच तरह की चेन्स) से गले में खुलजी होती है या फिर आपकी स्किन लाल पड़ जाती है तो इस तरह के पेंडेंट आपके लिए बेस्ट हैं क्योंकि इनमें चैन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

कॉलेज के लिए इस तरह के पेंडेंट बहुत ही बढ़िया हैं और आप पर ये खूब जचेंगे। इस लेयर्ड पेंडेंट में स्टार फिश और शैल के डिजाइन बने हैं लेकिन आप किसी दूसरे डिजाइन का पेंडेंट भी ले सकती हैं। इस डिजाइन के पेंडेंट आपको लोकल मार्केट में 250 रुपए से शुरू होते मिल जाएंगे।

फ्लोरल लेयर्ड चोकर पेंडेंट

floral pendant

इस क्यूट से पेंडेंट को आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं क्योंकि इसका डिजाइन इतना ज्यादा सुन्दर है की हर कपड़ों के साथ खिलेगा। यह एक चोकर पेंडेंट है। आप चाहें तो इस पेंडेंट को अलग-अलग करके भी पहन सकती हैं।

इस पेंडेंट में सनफ्लावर का डिजाइन बना है लेकिन आप चाहें तो डेज़ी या फिओर किसी दूसरे फ्लावर का पेंडेंट भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के पेंडेंट की रेंज आपको 200 रुपए से शुरू होती मिल जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें-Style Tips: ऐसे करेंगी चोकर को स्टाइल तो दिखेंगी क्लासी

आपको यह डिजाइन कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आप किसी दूसरी ज्वेलरी के लेटेस्ट डिजाइन देखना चाहती हैं तो वो भी हमें कमेंट करके बता सकती हैं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।