Kurti Neck Designs: कुर्ती को स्टाइलिश लुक देंगे ये पाकिस्तानी नेक डिजाइन

पाकिस्तान के सूट या कपड़े में जो बात होती है, वह किसी और में कहां। अगर भारत के सूट से कंपेयर किया जाए, तो पाकिस्तानी सूट का कपड़ा, डिजाइन काफी अलग होता है। हां, हमारे यहां साड़ी और ड्रेसेस काफी फेमस हैं, जो पाकिस्तान में भी नहीं मिलते। पर हमारे देश में पाकिस्तानी सूट काफी फेसम हैं। इसलिए डिजाइन में हमें कई तरह के वेरिएशन भी मिल जाएंगे, जिन्हें रोजाना या किसी खास मौकों पर आसानी से पहना जा सकता है।
अगर आप डेली वियर में पहनने के लिए कुर्ती डिजाइन करवा रहे हैं, तो यह लेख आपके काम आ सकता है क्योंकि हम आपके साथ नेक के लेटेस्ट डिजाइन साझा कर रहे हैं जिसे आप ट्राई कर सकते हैं।
हॉल्टर नेक कुर्ती
हॉल्टर नेक कुर्ती का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। पाकिस्तानी महिलाएं अलग-अलग तरीके से हॉल्टर नेक कुर्ती डिजाइनकरवाती हैं जैसे- गर्दन में डोर से बांधे जाने वाले नेक डिजाइन, स्लीव लेस हॉल्टर नेक डिजाइन, हाफ कॉलर हॉल्टर नेक डिजाइन आदि।
हालांकि, आप कुर्ती के हिसाब से हॉल्टर नेक का डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं। इसे जींस के अलावा, सलवार या फिर शरारा पर भी पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-एथनिक फैशन में मॉडर्न तड़का लगाएंगे ये कुर्ती के ट्रेंडी गले डिजाइन
अंगरखा नेकलाइन
कुर्ती का यह नेक का डिजाइन काफी फेमस है, जिसे बिना दुपट्टे वाली कुर्ती के साथ आसानी से वियर किया जा सकता है। डिजाइन में स्वीटहार्ट नेकलाइन हो या फिर वी या सिंपल राउंड नेक हमेशा कुर्ती को अच्छा दिखता है।
इसे कई तरह से कुर्ती में डिजाइन करवाया जा सकता है। अगर आपकी कुर्ती कॉटन फैब्रिक वाली तो कॉलर भी बनाया जा सकता है।
डीप वी नेक डिजाइन
डीप नेक तो आपने यकीनन देखें होंगे, लेकिन कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए डीप वी नेक कुर्ती के डिजाइनकाफी ट्रेंड में हैं। कुर्ती में इस तरह के डिजाइन क्लीन एम्ब्रॉयडरी के साथ अच्छे लगते हैं।
आप लॉन्ग कुर्ती में डीप वी नेक डिजाइन को बनाला सकते हैं। यह डिजाइन टेलर आसानी से बना देगा जिसे किसी भी फंक्शन या पार्टी में पहन सकती हैं। चाहे तो जींस के साथ भी इस तरह की कुर्ती ट्राई कर सकती हैं।
बटन नेक कुर्ती डिजाइन
इस डिजाइन से कुर्ती को थोड़ा वेस्टर्न लुक दिया जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तान में बटन के साथ गोटा पट्टी को भी लगा सकती हैं। मगर ज्यादातर महिलाएं बटन वाले सिंपल कुर्ते पहनना पसंद करती हैं क्योंकि ये कंफर्टेबल होती हैं बल्कि स्टाइलिश भी लगती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-हैवी ड्रेसेस के लिए चुनें ये स्लीव्स डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत
आप कुर्ती का कॉलर का हाफ या फिर फुल रख सकती हैं और आगे से कुर्ती का गला वी नेक या फिर आप यू- नेक डिजाइनकरवा सकती हैं। इसके बाद आप नेक पर बटन या फिर डोरी से डिजाइन करवा सकती हैं। यह कुर्ती न महिलाओं के लिए बेस्ट रहती है जो डीप नेक पहनना पसंद नहीं करती हैं।
हमें उम्मीद है कि ये डिजाइन आपको पसंद आए होंगे। आपका पसंदीदा डिजाइन कौन-सा है हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।