राजकुमारी जैसा लुक पाने के लिए ट्राई करें ये नेकलेस डिजाइन

यह कहना गलत नहीं होगा कि नेकलेस हमारे पूरे लुक को बदल देता है। इसलिए नेकलेस का शौक महिलाओं में सबसे ज्यादा होता है। कई महिलाओं के वॉर्डरोब में केवल नेकलेस ही मिलते हैं।
क्या आप केवल नेकलेस पहन राजकुमारी लुक पाना चाहती हैं? तो इसके लिए नेकलेस के ये डिजाइन देखें। आज हम आपके लिए ऐसे नेकलेस के डिजाइन लेकर आए हैं जो आपकी साड़ी के साथ खूब जंचेंगे।
जड़कन वर्क नेकलेस
जड़कन नेकलेस के साथ ईयररिंग्स न पहनें। साथ ही लाइट मेकअप करें। पारंपरिक रॉयल लुक के लिए आप हेयर स्टाइल में खुले बाल रख सकती हैं।
पिंक ड्रॉपिंग नेकलेस डिजाइन
रानी कलर आंखों को सुकून देता है। इसलिए इस रंग के नेकलेस देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। ड्रॉपिंग नेकलेस डिजाइन काफी पॉपुलर है।यह ड्रॉपिंग नेकलेस पहन आप किसी अपसरा से कम नहीं लगेंगी। आपको इसमें कई डिजाइन मिल जाएंगे। जैसे सिंपल मोती वर्क या फिर फ्लोरल डिजाइन। मार्केट में आपको नेकलेस का पूरा सेट भी मिल जाएगा।
लेकिन इस तरह के नेकलेस के साथ छोटे ईयररिंग्स पहनें। इससे आपका लुक बेहद एलिगेंट लगेगा। मार्केट में आपको इसके हजारों डिजाइन मिल जाएंगे। इस तरह के नेकलेस के दाम 1000 रूपये से शुरू हैं। आपको नेकलेस में मल्टीकलर भी मिल जाएंगे, जो ज्यादातर साड़ी पर सूट करेगा।
लीव्स डिजाइन नेकलेस
इसे भी पढ़ें:ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक ये हल्के नेकलेस डिजाइन्स आपके लिए हो सकते हैं सबसे बेस्ट
ट्रेडिशनल ज्वेलरी
इसे भी पढ़ें:इन नेकपीस डिजाइन्स की मदद से अपने ब्राइडल लुक को बनाएं गार्जियस
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप नेकलेस खरीद रही हैं तो फेस कट पर भी ध्यान दें। गलत नेकलेस डिजाइन से भी आपका लुक खराब हो सकता है।
- नेकलेस के साथ हेयरस्टाइल का भी खास ध्यान रखें। डिजाइन के हिसाब से ही हेयरस्टाइल चुनें।
- अपने आउटफिट के अनुसार ही नेकलेस चुनें। जैसे अगर आप हैवी डिजाइन की ड्रेस पहन रही हैं तो सिंपल नेकलेस डिजाइन चुनें।
- ओकेशन के हिसाब से नेकलेस खरीदें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।