Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

सावन के पहले सोमवार पर पहनें कुछ नया, ये 4 वेलवेट थ्रेडवर्क सूट देंगे रॉयल लुक

सावन में ट्रेंडी लुक पाने के लिए पुराने स्टाइल्स की जगह अब आप थ्रेडवर्क सूट को चुन सकती हैं। आइए जानते हैं 4 ऐसे ही खूबसूरत डिजाइंस, जो आपको सबसे अलग दिखाएंगे।
Updated:- 2026-08-01, 12:17 IST
image

सावन का महीना आते ही महिलाओं के बीच खूबसूरत एथनिक आउटफिट्स की डिमांड बढ़ जाती है। अगर आप भी इस पावन अवसर में अपने लुक को आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो इस पुराने डिजाइंस की जगह ट्रेंडी थ्रेडवर्क सूट को अपने वॉडरोब का हिस्‍सा बनाएं। नाजुक कढ़ाई और शानदार डिजाइंस वाले ये सूट न सिर्फ आपको स्‍टाइलिश लुक देंगे बल्कि ट्रेडिशनल खूबसूरती को भी उभारेंगे। आइए थ्रेडवर्क सूट के 4 लेटेस्‍ट डिजाइन के बारे में जानते हैं,जिन्‍हें पहनकर आप सावन में भीड़ से हटकर दिख सकती हैं।

1. थ्रेडवर्क मैरून अनारकली सूट

अगर आप कुछ एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो इस तरह का खूबसूरत अनारकली सूट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। यह डिजाइन ज्यादा हैवी नहीं होता है, इसलिए सावन में इसे पहनना बहुत आरामदायक होता है। यह सूट नई दुल्हन के भी बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह के सूट को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से रेडीमेड खरीद सकती हैं। बाजार में ऐसे सूट आपको 2 हजार तक मिल सकते हैं।

स्टाइलिंग टिप: इस सूट को आप ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी और पैरों में सिल्वर जूती या मोजड़ी के साथ पेयर करें। यह आपके स्टाइलिश लुक देगा।

4 - 2026-07-31T205411.072

2. वी-नेक जरी वर्क बॉर्डर ग्रीन सूट

सावन के महीने में हरे रंग का बहुत महत्व होता है। अगर आप ग्रीन कलर के आउटफिट की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह ग्रीन थ्रेडवर्क सूट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें लगी बॉर्डर और इसकी नेकलाइन इस सूट को और भी खास बनाती है। आप इसे शिवालय या सावन सोमवार की पूजा के समय भी पहन सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप: इस सूट के साथ चोकर नेकलेस और कुंदन इयररिंग्स बहुत जचेंगे। फुटवियर में आप एंब्रॉयडरी वाली जूती या फ्लैट्स कैरी कर सकती हैं।

3 - 2026-07-31T205406.471

यह भी पढ़ें- सूट, साड़ी और घाघरा चोली: हर राज्य की इन पारंपरिक पोशाकों में झलकती है भारत की समृद्ध संस्कृति

3. ब्लू कलर वेलवेट थ्रेडवर्क सूट

जिन महिलाओं को सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद होता है, उनके लिए यह कुर्ती पैंट दुपट्टा सूट परफेक्ट रहेगा। यह दिखने में ज्यादा हैवी नहीं लगता और पहनने पर पूरा कम्फर्ट देता है। इस तरह के सूट को आप बाजार से कपड़ा खरीदकर किसी भी लोकल टेलर से अपनी फिटिंग के हिसाब से बनवा सकती हैं। इसके लिए आप अपनी पसंद की नेकलाइन भी चुन सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप: इस सूट के साथ हैंड एक्सेसरीज जरूर शामिल करें। आप हाथों में ब्रेसलेट, घड़ी या ब्लू वेलवेट चूड़ियां पहन सकती हैं। मैचिंग पोटली बैग भी आपके लुक को कंप्लीट करे।

1 - 2026-07-31T205413.648

4. वाइन कलर वेलवेट थ्रेडवर्क सूट

सावन के महीने में भीड़ से हटकर दिखने के लिए आप इस तरह का ट्रेंडी वाइन कलर वेलवेट सूट कैरी कर सकती हैं। यह आपको ट्रेडिशनल लुक देने के साथ-साथ मॉडर्न टच भी देगा। इसमें किया गया थ्रेडवर्क पूरे आउटफिट को यूनिक बनाता है। इस तरह के सूट आपको बाजार में कपड़े की दुकान पर या ऑनलाइन स्टोर पर 1000 से 1500 रुपये की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।

स्टाइलिंग टिप: इस सूट के साथ आप ज्वेलरी में चांदबाली इयररिंग्स चुन सकती हैं। ऐसा करने से आपको नेकलेस पहनने की भी जरूरत नहीं होगी। परफेक्ट लुक के लिए सूट के साथ सिल्वर सैंडल कैरी करें।

4 - 2026-07-31T205411.072

यह भी पढ़ें- Sawan 2026: साड़ी या सूट, किस ग्रीन आउटफिट में दिखेंगी स्टाइलिश?

इन सभी थ्रेडवर्क सूट डिजाइंस और आसान स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर आप इस सावन सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।