Sawan 2026: साड़ी या सूट, किस ग्रीन आउटफिट में दिखेंगी स्टाइलिश?

भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान ज्यादातर महिलाएं हरियाली और शुभता के प्रतीक हरे रंग के आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस सावन ग्रीन कलर के कपड़े पहनने की सोच रही हैं, लेकिन इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि ग्रीन साड़ी या ग्रीन सूट में से किसे चुनें? यह लेख आपकी मदद कर सकता है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने स्टाइल कंफर्ट और मौके के अनुसार सही विकल्प चुन सकती हैं।
ग्रीन साड़ी या ग्रीन सूट का चयन कैसे करें?
सावन आते ही ग्रीन कलर के आउटफिट्स की डिमांड बढ़ जाती है। अगर आप भी ग्रीन साड़ी और ग्रीन सूट के बीच बेस्ट ऑप्शन नहीं चुन पा रही हैं, तो नीचे बताए गए टिप्स आपकी इस उलझन को आसान बना देंगे।
कंफर्टेबल और कैजुअल लुक के लिए ग्रीन सूट
सावन के महीने में अगर आप स्टाइलिश के साथ कंफर्टेबल लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए सूट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सूट में आप बिना किसी परेशानी के आराम से पूरा दिन बिता सकती हैं। इससे आपको उठने और बैठने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। ग्रीन कलर के किसी भी सूट को आप कॉलेज या ऑफिस के दौरान भी पहनकर जा सकती हैं। इसे संभालने का झंझट भी नहीं रहेगा और आप हल्का भी महसूस करेंगी। आपको बाजार में ऑलिव ग्रीन, मेहंदी ग्रीन से लेकर डार्क ग्रीन और लाइट ग्रीन जैसे कई सूट कलेक्शंस मिल जाएंगे।
सूट पहनते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- सूट पहनते वक्त आप अपने स्किन टोन का जरूर ध्यान रखें।
- आप त्वचा के रंग के हिसाब से लाइट या डार्क हरा चुन सकती हैं।
- इसके अलावा आप ग्रीन सूट के हिसाब से लाइट ग्रीन या गोल्डन ज्वैलरी चुनें।
- आप सूट के साथ मिनिमल मेकअप कर सकती हैं।
![1 - 2026-07-22T141450.367]()
खास मौकों और पूजा-पाठ के लिए ग्रीन साड़ी
अब बात करें ग्रीन कलर की साड़ी की, तो अगर आप किसी भी खास मौके पर ट्रेडिशनल लुक पाना चाहती हैं और अपने लुक को भीड़ से हटकर बनाना चाहती हैं, तो आप ग्रीन साड़ी चुन सकती हैं। साड़ी सबसे ज्यादा उस समय पहनने में आती है, जब आपको कुछ ही समय के लिए इसे पहनना हो। जैसे कि किसी खास पूजा के दौरान आप इसे पहन सकती हैं। सावन के महीने में कुछ देर की पूजा पर पहनने के लिए आप किसी भी तरह की ग्रीन साड़ी को चुन सकती हैं।
साड़ी पहनते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- साड़ी पहनते वक्त आप कंट्रास्ट ब्लाउज का ध्यान रखें।
- इसके साथ आप भरी ज्वेलरी पहनने के बजाय हल्की ज्वेलरी कैरी करें।
- साड़ी के साथ आप फुटवियर में कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं।

मौके के हिसाब से आप भी करें चुनाव
सावन में पहनने के लिए ग्रीन साड़ी और ग्रीन सूट दोनों ही बेस्ट हो सकते हैं, लेकिन यह डिपेंड करता है कि आप किस मौके पर इसे पहनने का सोच रही हैं। ऐसे में आप ऊपर दिए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर मौके और फंक्शन के हिसाब से अपने लिए साड़ी या सूट का चयन कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सावन में ग्रीन साड़ी के संग पहनें इन रंगों के ब्लाउज, लुक दिखेगा खूबसूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : flipkart/maharaj-sarees/leelavati/afiya trend/youthnic
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
