लहंगे के साथ ब्लाउज की जगह पर पहने कुर्ती स्टाइल चोली, दिखेंगी यूनिक और स्टाइलिश

महिलाओं को अप-टू-डेट रहना बेहद पसंद होता है। इसके लिए वे लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करने से कभी भी पीछे नहीं हटती हैं। साथ ही त्यौहारों का सीजन आ गया है। महिलाएं जमकर बाजारों में शॉपिंग करती नजर आ रही हैं। इन त्यौहारों पर अक्सर महिलाएं लहंगा पहनना पसंद करती हैं। इसके लिए वे नए डिजाइन पहनना ही पसंद करती हैं।
आजकल लहंगे के साथ कुर्ती पहनने का चलन इंटरनेट से लेकर लोकल मार्केट्स में छाया हुआ है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुर्ती स्टाइल चोली के साथ लहंगा स्कर्ट,जिसे आप किसी भी फंक्शन व त्यौहार के दिन ट्राई कर सकती हैं। साथ ही बताने वाले हैं कि किस तरह से आप इन्हें स्टाइल कर सकती हैं।
पेप्लम कुर्ती के साथ लहंगा स्कर्ट (Peplum Kurti Choli Design)
इस तरह की ऑउटफिट देखने में बेहद ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखाई देती है। पेप्लम कुर्ती को आप चाहे तो अपने तरीके से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। इसमें आप डोरियां या पैटर्न वर्क का काम भी करवा सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो प्लेन लहंगा स्कर्ट के साथ हैवी चांद या मिरर डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो डोरियों पर लटकन भी लगवा सकती हैं। इस तरीके कि ऑउटफिट आपको लगभग 1000 रुपये से 1200 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। ज्वेलरी के लिए आप सिल्वर वर्क को चुनें।
इसे भी पढ़ें : मम्मी की पुरानी साड़ी से ऐसे बनाएं खूबसूरत लहंगा
हैवी शोर्ट कुर्ती के साथ लहंगा स्कर्ट (Short Kurti Choli Design)
इस तरीके की ऑउटफिट देखने में बेहद एलिगेंट दिखाई देती हैं। साथ ही लुक को कंप्लीट करने के लिए आप नेट के दुपट्टे को ड्रेप कर सकती हैं। इस तरीके का ऑउटफिट आपको मार्केट में लगभग 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। साथ ही ज्वेलरी के लिए आप हैवी इयररिंग्स को चुनें। साथ ही आप लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए बन हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। स्टाइल स्टेटमेंट देने के लिए आप डार्क और बोल्ड कलर की लिपस्टिक को चुनें।
इसे भी पढ़ें : पुराने रखे लहंगे को इस तरह से करें ट्राई और अपने पैसे बचाएं
लॉन्ग कुर्ती के साथ लहंगा स्कर्ट (Long Kurti Choli Design)
अगर आप थोड़ा सिंपल और सोबर लुक ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरीके के ऑउटफिट को चुन सकती हैं। ऐसा ऑउटफिट देखने में बेहद क्लासी लुक देता है। आप चाहे तो इस तरह के ऑउटफिट को किसी फंक्शन या फेस्टिवल के लिए ट्राई कर सकती हैं। ज्वेलरी के लिए आप हैवी रानी हार को चुन सकती हैं। मार्केट में आपको इस तरीके का ऑउटफिट लगभग 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये में मिल जाएगा।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताए गए ये लहंगा स्कर्ट के साथ कुर्ती स्टाइल चोली के ये डिजाइन और उनकी स्टाइलिंग टिप्स पसंद हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।