Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:31 AM IST

ये 3 काफ्तान सूट सेट्स समर के लिए रहेंगे बेस्ट, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

समर में यदि आप अपना लुक स्टाइलिश और गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो इन 3 काफ्तान सूट सेट्स पर जरूर नजर डालें। आज हम आपको काफ्तान सूट के लेटेस्ट डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं।
Updated:- 2025-06-05, 17:10 IST
Floral print Kaftan suit

गर्मियों के मौसम में हमें फैशन और कंफर्ट दोनों को ध्यान में रखते हुए ऑउटफिट का चयन करना पड़ता है। ताकि लुक परफेक्ट और स्टाइलिश भी नजर आए। इसके लिए काफ्तान सूट सेट्स एक बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। काफ्तान सूट पहनने में काफी आरामदायक और खूबसूरत लगते हैं। यदि आपको किसी समर इवेंट में अपना लुक क्लासी बनाना है, तो उसके लिए काफ्तान सूट बेस्ट हैं। इनको आप आसानी से घंटो किसी भी फंक्शन में कैरी करके एन्जॉय कर सकती हैं। इन्हें आप वेडिंग फंक्शन से लेकर किसी डिनर या किटी पार्टी में भी स्टाइल करके जा सकती हैं। काफ्तान सूट की खास बात यह है कि ये हर बॉडी टाइप पर परफेक्ट लुक देते हैं। आइए देखें तीन लेटेस्ट काफ्तान सूट सेट के डिफरेंट डिजाइंस।

काफ्तान सूट सेट्स के 3 लेटेस्ट डिजाइंस

यदि आपको किसी समर इवेंट में शामिल होना है, तो उसके लिए नीचे दिखाए जा रहे ये तीन काफ्तान सूट बेस्ट ऑप्शन हैं। यह आपके लुक को एलिगेंट टच देंगे।

फ्लोरल प्रिंट काफ्तान सूट डिजाइन 

अगर आपको किसी भी पार्टी में अपना लुक क्लासी बनाना है, तो उसके लिए आप फ्लोरल प्रिंट काफ्तान सूट का चुनाव कर सकती हैं। यह आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन भी मिल जाते हैं। यह आपको समर इवेंट में काफी गॉर्जियस लुक देंगे। इस तरह के लाइट कलर वाले फ्लोरल प्रिंट काफ्तान सेट को आप दिन और रात दोनों फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आप डेंगल इयररिंग्स, ओपन कर्ली हेयर और ग्लॉसी मेकअप से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Kaftan Suit Designs: खास मौकों पर जमाना चाहती हैं जबरदस्त इंप्रेशन तो स्टाइल करें ये काफ्तान सूट

mirror work kaftan

गोटा मिरर वर्क काफ्तान सूट डिजाइन 

गर्मियों के किसी फंक्शन में पहनने के लिए आप इस तरह के गोटा वर्क वाले काफ्तान सूट सेट को भी खरीद सकती हैं। यह आपको रिच और क्लासी लुक देंगे। नाइट फंक्शन में आप इस गोटा वर्क काफ्तान सूट सेट को पहनकर पार्टी की शान बन सकती हैं। इस काफ्तान सूट की कुर्ती पर मिरर वर्क किया गया है। जबकि बॉर्डर और गोटा और नीचे की साइड पॉम-पॉम लेस लगी हुई है। इस सूट के संग मिरर वर्क वाले झुमके पहनें। हेयर स्टाइल को आप स्ट्रेट करके ओपन रखें। साथ में मोजड़ी जूती स्टाइल मिरर वर्क वाली जूती से खुद को खूबसूरत बनाएं।

ये भी पढ़ें: Style DIY: काफ्तान सूट को करें स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

yellow kaftan suit

गोटा वर्क काफ्तान सूट डिजाइन 

यदि आपको अपने लुक में क्लासी और डिसेंट टच देना है, तो आप इस तरह का गोटा वर्क वाला काफ्तान सूट पहन सकती हैं। यह काफी ब्यूटीफुल लगते हैं। छोटे फंक्शन के लिए ऐसे काफ्तान सूट बेस्ट चॉइस हैं। इनके संग आप थ्रेड वर्क वाले इयररिंग्स और हाथों में फैंसी कंगन और हील्स पेयर कर सकती हैं। इस काफ्तान सूट के संग हाफ कर्ल हेयर परफेक्ट रहेंगे। गोटा वर्क वाले यह काफ्तान सूट को आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। 

gota work kaftan suit

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra/Shopping Queen/Sangria/Varanga

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।