Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:22 AM IST

Jodha Nath Designs: शादी के बाद बहू के पहले जन्‍मद‍िन पर दें ये जोधा नथ, महारानी जैसा म‍िलेगा लुक

Latest Jodha Nath Designs: शादी के बाद जब बहू का पहला बर्थडे आता है तो हर कोई एक्‍साइटेड रहता है क‍ि उन्‍हें क्‍या गि‍फ्ट क‍िया जाए? ऐसे में अगर आप भी अपनी बहू को कुछ यून‍िक गि‍फ्ट करना चाहती हैं तो ये जोधा नथ ग‍िफ्ट कर सकती हैं। हम आपको कुछ लेटेस्‍ट डि‍जाइंस के नथ द‍िखा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-28, 15:27 IST
jodha nath latest designs

शादी के बाद सभी बहुओं का पहला बर्थडे बहुत ही खास होता है। ससुराल वाले कई तरह की प्लानिंग करते हैं। साथ ही बहू के लिए लोग कई तरह के गिफ्ट्स भी खरीदकर लाते हैं। ऐसे में अगर आप भी बहू के बर्थडे को यादगार बनाना चाहती हैं तो उन्हें कुछ यूनिक गिफ्ट दे सकती हैं।

आप चाहें तो उनके लिए जोधा नथ खरीद सकती हैं या बनवा सकती हैं। ये नथ न सिर्फ उनके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाएगी बल्कि रॉयल लुक भी मिलेगा। जब आपकी बहू ये नथ पहनेंगी तो उन्हें महारानी जैसा लुक मिलेगा। आइए देखते हैं कुछ लेटेस्ट डिजाइंस-

गोल्डन बीड्स और मोती वर्क वाले नथ

jodha nath designs

अगर आपकी बहू को हैवी और रॉयल लुक पसंद है, तो इस तरह की सोने के छोटी मोतियों (गोल्डन बीड्स) वाली नथ आप उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। इसके नीचे जो मोतियां लगी हैं, उससे उन्हें महारानी जैसा लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Blouse Latkan Designs: स‍िंंपल ब्‍लाउज को भी क्‍लासी बना देंगे ये फैंसी लटकन डिजाइंंस, मिलेगा रॉयल लुक

Image Credit- Pinterest/Ayesha.abbaskhan

कुंदन फ्लावर और बारीक नक्काशी वाली नथ

jodha nath designs (1)

जैसा कि आप फोटो में देख रही हैं कि इस नथ पर सोने की बहुत ही बारीक और खूबसूरत तरीके से नक्काशी की गई है। ये दिखने में ही इतनी ज्यादा रॉयल लग रही है कि आपकी बहू को ये जरूर पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें- Ghungroo Toe Rings: पैरों को रॉयल लुक देंगे घुंघरू बिछिया के लेटेस्‍ट डिजाइन, सूट-साड़ी सभी के साथ लगेंगे बेस्‍ट

Image Credit- Pinterest/nisha

राजपूती स्टाइल हैवी जोधा नथ

jodha nath designs (2)

ये नथ पूरे ही राजपूती और जोधा लुक में है। इस नथ को जैसे ही कोई पहनेगा, उन्हें रॉयल लुक मिलेगा। इसके किनारे पर जो पिंक और रेड कलर के स्टोन का फूल बना हुआ है, वो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।

Image Credit- Pinterest/digital diary 2050

मल्टीकलर नग और फ्लावर डिजाइन नथ

jodha nath designs (3)

इस नथ में रेड और ग्रीन कलर के बड़े नग लगे हुए हैं, जिससे इसकी खूबसूरती दोगुना हो जाएगी। जब आपकी बहू इसे पहनेंगी तो उनके चेहरे की रौनक बढ़ जाएगी। यकीन मानिए उन्हें ये गिफ्ट बहुत ही पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Pendant Designs: सिर्फ 2 ग्राम में बनवाएं मंगलसूत्र के ये सुंदर पेंडेंट, डेली व‍ियर के ल‍िए हैं बेस्‍ट

Image Credit- Pinterest/Teradil

मीनाकारी और पत्ती डिजाइन वाली नथ

jodha nath designs (4)

मीनाकारी डिजाइन वाली ये नथ बहुत ही खूबसूरत लग रही है। इसके नीचे लटकती सोने की छोटी-छोटी पत्तियां और ऊपर लगे मोतियों से रॉयल लुक मिलेगा। बर्थडे पर गिफ्ट देने के लिए ये नथ बेस्ट रहेगी।

यह भी पढ़ें- Snake Design Ring: हाथों को खूबसूरत लुक देंगे स्‍नेक डि‍जाइन के ये लेटेस्‍ट र‍िंग

Image Credit- Pinterest/Nimrat Kahlon Suit swag

तो अगर आप भी शादी के बाद बहू के पहले बर्थडे पर कुछ यूनिक गिफ्ट करना चाहती हैं तो ये जोधा नथ उन्हें जरूर पसंद आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/divine/DEEPAK TAMTA/Syed Iqbal Hussaini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।