Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

स्लिंग बैग के नए और लेटेस्ट डिजाइंस आपके लुक में डालेंगे नई जान

स्लिंग बैग को आप केवल एक्सेसरीज के तौर पर भी स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इसके आपको अलग-अलग साइज और डिजाइन भी काफी देखने को मिल जाएंगे। साथ ही लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के हिसाब से ही स्लिंग बैग खरीदें। 
Updated:- 2023-04-21, 12:58 IST
latest designs of sling bags in hindi

किसी भी लुक को कम्प्लीट करने के लिए हम कई तरह की एक्सेसरीज को स्टाइल करना काफी पसंद करते हैं। वहीं आजकल हम स्लिंग बैग को भी एक्सेसरीज में ही गिनते हैं। वहीं कई इसे जरूरत अनुसार ही कैरी करना पसंद करते हैं। 

हालांकि आजकल कई थर के स्लिंग बैग आपको ऑनलाइन स्टोर से लेकर ऑफलाइन मार्केट में नजर आ जाएंगे, लेकिन उन्हें स्टाइल करते समय कई बार हम कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं स्लिंग बैग के कुछ लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइंस। सगठ ही बताएंगे इन्गें स्टाइल करने के कुछ खास टिप्स ताकि आपका लुक कम्प्लीट और क्लासी नजर आए।

लेदर स्लिंग बैग 

leather bag

लेदर डिजाइन तो हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता लेदर बैग आपको मार्केट में लगभग 200 रुपये से लेकर 1200 रुपये में मिल जाएगा। बता दें कि इसमें आपको लेदर क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग वैरायटी और डिजाइन देखने को मिलेंगे।

 इसे भी पढ़ें : Micro Bag Fashion: Micro Bags की इन 5 डिजाइंस पर टिक जाएंगी सभी की नजरें

स्टोन वर्क स्लिंग बैग 

stone work sling bag

इस तरह का फैंसी डिजाइन वाला स्लिंग बैग आप साड़ी से लेकर किसी भी तरह की पार्टी वियर आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह का मिलता-जुलता स्टोन वर्क वाला स्लिंग बैग आपको मार्केट में लगभग 400 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

कूल लुक स्लिंग बैग 

cool look sling bag

वहीं वेस्टर्न लुक पाने के लिए आप इस तरह के कूल प्रिंटेड डिजाइन वाला स्लिंग बैग कैरी कर सकती हैं। बता दें कि इसमें आपको कई तरह के स्ट्रैप वाले और काफी तरह के प्रिंट देखने को मिल जाएंगे। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता स्लिंग बैग आपको मार्केट में लगभग 300 रुपये से लेकर 600 रुपये में मिल जाएगा।

 इसे भी पढ़ें : बैग्स खरीदने के लिए ये मार्केट हो सकती हैं बेस्ट

पर्ल डिजाइन स्लिंग बैग 

pearl work sling bag

अगर आप हैण्डमेड वर्क की शौकीन हैं तो इस तरह का पर्ल डिजाइन वाला स्लिंग बैग आपके लिए बेस्ट रहेगा। बता दें कि इसे आप किसी भी तरह के वेस्टर्न वियर से लेकर इंडियन वियर तक के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का मिलता-जुलता पर्ल डिजाइन स्लिंग बैग आपको मार्केट में लगभग 350 रुपये से लेकर 800 रुपये में मिल जाएगा।

 

अगर आपको स्लिंग बैग के लेटेस्ट डिजाइंस और इनसे जुड़े कुछ खास स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : azafashions, vibecity, ecoright, luluandsky

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।