इन 3 आसान तरीकों से घर बैठे तैयार करें पार्टी वियर आउटफिट, बदल देंगे आपका लुक

हर घर में ऐसे कपड़े जरूर होते हैं, जो महंगे होते हैं लेकिन एक बार पहनने के बाद दोबारा पहनने में नहीं आते हैं। ऐसे में हर खास मौके पर हम नए कपड़े खरीदते हैं। अगर आप नए कपड़े खरीदनानहीं चाहती हैं, तो घर पर रखे पुराने कपड़ो को इन 3 तरीकों से रिक्रिएट कर सकती हैं। जिसके बाद आपके कपड़ों का लुक बिल्कुल अलग और स्टाइलिश हो जाएगा।
लहंगे से अनारकली ड्रेस करें तैयार
टिप्स:अगर आप चाहें तो जो गोटा आपने बीच सेंटर पर लगाया है, वो आप इसके दुपट्टे पर भी लगा सकती हैं। इससे आपका आउटफिट और ज्यादा हैवी और डिजाइनर हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: स्टाइलिंग करने के ये तरीके कंप्लीट करेंगे आपका ट्रेडिशनल लुक, देखें तस्वीरें
जींस से तैयार करें मिनी स्कर्ट
जींस हर घर में होती हैं, अगर आपकी कोई जींस आपके काम की नहीं है तो उसे फेकनें की बजाए उससे मिनी स्कर्ट बना सकती हैं। गर्मी में उसे कहीं बाहर घूमने जाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको जींस को थाइस से काटना होगा। अगर आपका मन है तो इसमें नीचे की ओर सिलाई करवा लें। वरना फैंसी लुक देने के लिए ऐसे ही रहने दें।
टिप्स: आप चाहें तो अलग-अलग कलर डिजाइन की डेनिम जींस से मिनी स्कर्ट बना सकती हैं। ये स्टाइल आपको यूनिक और फंकी लुक देगा।
लहंगे के साथ जैकेट लुक
अगर आपके घर में कोई क्लोज फैमिली फंक्शन है तो उसके लिए आपको सिर्फ अपने लहंगे को एक नया टच देना होगा, जिसके लिए आप फ्यूजन वियर जैकेट बना सकती हैं। इस जैकेट को बनाने के लिए आप अपने दुपट्टे का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर बाहर से कपड़ा खरीदकर उससे जैकेट तैयार कर सकती हैं। इस जैकेट को आप लहंगे के साथ भी कैरी कर सकती हैं इसके अलावा इसे आप स्कर्ट-टॉप और प्लेन प्लाजो सूट के साथ भी पहन सकती हैं यह भी काफी स्टाइलिश लुक देगा।
इसे भी पढ़ें: लहंगे में लगाएं लटकन की ये डिजाइंस, टिक जाएंगी आप पर सबकी निगाहें
टिप्स: इस बात का खास ध्यान रखें की जैकेट कि फिटिंग एकदम परफेक्ट हो। क्योंकि अगर वो गलत हुई तो आपका लुक बिल्कुल चेंज हो जाएगा।
अगर आपके पास भी कोई आइडिया है तो उसे हमारे कमेंट सेक्शन में लिखकर हमारे साथ जरूर शेयर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।