herzindagi
organza saree blouse designs

Latest Blouse Designs : दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो ऑर्गेंजा साड़ी के साथ ऐसे चुनें ब्लाउज के डिजाइन

साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए ब्लाउज को भी कस्टमाइज करना जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2022-10-10, 13:28 IST

स्टाइलिश दिखना हर महिला चाहती है। इसके लिए वे अपने लुक में तरह-तरह के बदलाव भी करती हैं।बात अगर साड़ी की करें तो हमारे कल्चर में ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी को तरह-तरह से ड्रेप करने से लेकर ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइन तक से जुड़ी सभी जानकारी महिलाएं रखना पसंद करती हैं।

आजकल प्लेन और सिंपल ऑर्गेंजा साड़ी काफी चलन में दिखाई दे रही है। साथ ही महिलाएं अलग-अलग तरह से इसे स्टाइल कर रही हैं। इसलिए आज हम आपके स्टाइल में चार चांद लगाने के लिए लेकर आए हैं ब्लाउज के कुछ ऐसे ट्रेंडी डिजाइंस जिन्हें आप किसी भी फंक्शन तथा दिवाली जैसे फेस्टिवल के लिए ट्राई कर सकती हैं और दिख सकती बेहद लाजवाब। 

 

बैकलेस वी-नेक ब्लाउज डिजाइन (Backless V-Neck Blouse Design)

Backless V Neck Blouse Design

  • अगर आपकी साड़ी प्लेन है तो आप एक स्टाइलिश लुक देने के लिए कुछ इस तरह के बैकलेस वी-नेक डिजाइन को चुन सकती हैं। 
  • आप चाहे तो इसके स्ट्रिप्स के लिए गोटा-पट्टी या लैस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • साथ ही बाकी के डिजाइन के लिए आप पैटर्न वर्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : इन 7 डीप बैक ब्‍लाउज डिजाइन्‍स में आप दिखेंगी बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस जैसी स्‍टाइलिश

हाफ-बैन नेक ब्लाउज डिजाइन (Half-Ban Blouse Design)

Half Ban Blouse Designs

  • आजकल महिलाएं इस तरह के नेक डिजाइन को काफी पसंद कर रही हैं।
  • अगर आप कुछ यूनिक तलाश रही हैं तो ऐसे डिजाइन को चुन सकती हैं।
  • डोरियों को आप अपने हिसाब से 2 या 4 लगवा सकती हैं। 

गोल बैकलेस बो डिजाइन (Gol Backless Bow Blouse Deisgn)

Gol Backless Bow Blouse Deisgn

  • अगर आप कम वजन वाली फैंसी लटकन अपने ब्लाउज में लगवाना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह से आप कस्टमाइज करवा सकती हैं।
  • बो का साइज आप अपने हिसाब से छोटा या बड़ा करवाएं।
  • देखने में इस तरह का डिजाइन बेहद ट्रेंडी दिखाई दे रहा है।

यह विडियो भी देखें

फुल-बैन ब्लाउज डिजाइन (Full-Ban Blouse Design)

Full Ban Blouse Design

  • देखने में ऐसा डिजाइन काफी अप-टू-डेट दिखाई दे रहा है।
  • इस तरह का डिजाइन आप प्लेन से लेकर फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी तक के साथ ट्राई कर सकती हैं।
  • आप बैन डिजाइन में थोड़ा स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह से ओवल कट करवा सकती हैं।
  • साथ ही आप इस तरह से नॉट को भी बनवा कर ब्लाउज को कंप्लीट लुक दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : केवल 100 रुपए में सिंपल ब्लाउज को दें डिजाइनर लुक

बैकलेस डोरियों वाला डिजाइन (Backless Blouse Designs With Dori)

Backless Blouse Designs With Dori

  • अगर आप बोल्ड लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह का ब्लाउज डिजाइन चुन सकती हैं।
  • देखने में ऐसा डिजाइन काफी स्टाइलिश और एलिगेंट दिखाई दे रहा है। 
  • ब्लाउज के लुक को कंप्लीट करने के लिए आप डोरियों पर तरह-तरह के डिजाइन वाली लटकन लगवा सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए ये ऑर्गेंजा साड़ी के साथ ब्लाउज के लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइन और उनसे जुड़ी सभी बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।