Dupatta Designs : सिंपल कुर्ती की शोभा बढ़ाएंगे चंदेरी दुपट्टे के ये डिजाइंस

(Designer Chanderi Dupatta) सभी महिलाओं को सजने-संवरने का शौक होता है।
इसके लिए वे अपने लुक पर खास ध्यान देती नजर आती हैं।
वहीं आज भी कई महिलाएं सिंपल कपड़े पहनना पसंद करती हैं।
लेकिन आपको बता दें समय के साथ अपने लुक में थोड़ा बदलाव लाने में कोई बुराई नहीं होती है।
अपनी सिंपल कुर्ती के साथ अगर आप चंदेरी दुपट्टे को डिजाइन करती हैं तो ये आपके लुक में जान डाल देगा।
चंदेरी दुपट्टे को कुछ इस तरह से आप करें डिजाइन, देखें तस्वीरें।
मल्टी कलर में चंदेरी सिल्क दुपट्टा (Multi Color Chanderi Dupatta)

- इस तरह का दुपट्टा देखने में बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।
- आप इस तरह के दुपट्टे को सफेद या काले रंग की कुर्ती के साथ पहन सकती हैं।
- इस पर हाथ से कारीगरी करी गई है जो कि इसे यूनिक बनाती है।
- इस तरह के दुपट्टे डिजाइन के साथ आप ज्वेलरी को मिनिमम ही रखें।
इसे भी पढ़ें : Karwa Chauth 2022: सिंपल कुर्ती की शान बढ़ाएंगे फुलकारी दुपट्टे के ये डिजाइंस
फ्लोरल वर्क में चंदेरी डिजाइन वाला दुपट्टा (Floral Work Chanderi Dupatta)

- अगर आप फ्लोरल वर्क पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह का दुपट्टा आप अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
- इस तरह के ब्राइट कलर देखने में बेहद फैंसी दिखाई देते है।
- इस तरह के दुपट्टे को आप कंट्रास्ट के हिसाब से किसी लाइट कलर की कुर्ती के साथ ही स्टाइल करें।
- ज्वेलरी के ऑप्शन के लिए आप गोल्डन कलर की झुमकी को पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Dupatta Shopping: दिल्ली की इन मार्केट में मिलते हैं सबसे अच्छे और सुंदर दुपट्टे, आज ही करें शॉपिंग
हैवी बॉर्डर वाला चंदेरी डिजाइन दुपट्टा (Heavy Border Chanderi Dupatta)

- अगर आप केवल दुपट्टे में वर्क वाले दुपट्टे पहनना पसंद करती हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट रहेगा।
- इस तरह का हैवी बॉर्डर वाला दुपट्टा देखने में बेहद क्लासी दिखाई देता है।
- साथ ही आप इस तरह के दुपट्टे को किसी भी कलर की कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
- लेकिन अगर आप सफेद या गोल्डन कलर की कुर्ती के साथ इसे स्टाइल तो ये आपके लुक को कंप्लीट बना देगा।
अगर आपको हमारे बताएं गए ये दुपट्टे के डिजाइन पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।