सीखें दुपट्टा ड्रेपिंग का नया अंदाज और पाएं प्रिंसेस लुक

लहंगा बेशक कितना भी खूबसूरत क्यों न हो मगर जब तक लहंगे के साथ खूबसूरत दुपट्टा न हो, तब तक बात नहीं बनती है। आजकल केवल दुपट्टे के लुक्स को ही नहीं देखा जाता है, बल्कि यह भी देखा जाता है कि दुपट्टे को ड्रेप कैसे किया गया है।
दुपट्टे की सही ड्रेपिंग लहंगे के लुक को चार गुना बढ़ा देती है। मजे की बात तो यह है कि लहंगे पर दुपट्टा ड्रेपिंग के कई तरीके हैं। कुछ तरीकों के बारे में हम आपको पहले ही बात चुके हैं और आज हम आपको बताएंगे कि लहंगे पर दुपट्टे को ड्रेप करके आप प्रिंस लुक कैसे पा सकती हैं।
फ्रंट ड्रेप
अगर आप अपने लहंगे को ड्रेस लुक देना चाहती हैं, तो आपको दुपट्टे को आगे की ओर ड्रेप करना चाहिए। इसके लिए आप इन टिप्स को अपनाएं।
- सबसे पहले आपको लेफ्ट शोल्डर पर दुपट्टे के एक सिरे में प्लेट्स बना कर उसे पिन अप करना चाहिए।
- अब आप दुपट्टे को बीच से प्लेट्स सहित पकड़ें और राइट शोल्डर पर दुपट्टे को आगे के साइड पिनअप कर दें।
- बेस्ट होगा कि आप नेट के दुपट्टे के साथ ये ड्रेपिंग स्टाइल अपनाएं और हेवी लुक वाले लहंगे के साथ इस दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल को करने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों के सीजन में खुद को इन 5 फैंसी दुपट्टों से दें फैशनेबल लुक
सीधा पल्लू विद बेल्ट
- सीधा पल्लू दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल भी हमेशा से ट्रेंड में रहा है। अगर आप इस तरह से अपने दुपट्टे को ड्रेप करती हैं और बीच में उसे बेल्ट से डिवाइड कर लेती हैं, तो आपको प्रिंसेज टाइप लुक मिल जाएगा।
- इस तरह की दुपट्टा ड्रेपिंग करते वक्त ध्यान रखें कि आपको फ्रंट का पल्लू लंबा रखना है और बेल्ट मैचिंग की लेनी है।
इसे जरूर पढ़ें- Fashion Tips: दुपट्टे को साड़ी स्टाइल में पहनने के तरीके जानें
बेगम स्टाइल दुपट्टा ड्रेपिंग
वैसे तो दुपट्टे को ड्रेप करने का यह स्टाइल बेहद पुराना है। अगर आप इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं। इसके लिए इन टिप्स को फॉलो करें-
- आपको दुपट्टे के एक छोर को थोड़ा छोटा रखना है और उसके एक साइड को दूसरे कंधे पर टकइन कर लेना है।
- इसके साथ ही आपको दुपट्टे के दूसरे छोर को सिर पर डालना है और पल्लू को आगे की ओर हाथ में फंसा लेना है।
वन साइड दुपट्टा ड्रेपिंग
इस तरह की दुपट्टा ड्रेपिंग में आपको एक शोल्डर पर ही दुपट्टे को ओपन फॉल स्टाइल में कैरी करना है। इसके लिए आप दुपट्टे के एक छोर को छोटा रखें और दूसरे को लंबा रखें। यह ड्रेपिंग स्टाइल आपको बिल्कुल महारानी लुक देगा।
आप भी इस तरह के दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल को अपना कर देखें और लहंगे में खूबसूरत नजर आएं। उम्मीद है कि आपको यह स्टाइिलंग टिप्स पसंद आए होंगे। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।