Blouse Designs: दिखना चाहती हैं साड़ी में स्टाइलिश तो फ्रंट नेक के लिए चुनें ऐसे ब्लाउज डिजाइंस

साड़ी पहनना तो महिलाएं बेहद पसंद करती हैं। इसके लिए महिलाएं लेटेस्ट डिजाइन से लेकर कहां से खरीदनी चाहिए तक सभी चीजों की जानकारी रखती हैं। साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए उसकी ड्रेपिंग के अलावा ब्लाउज के डिजाइन पर भी ध्यान देना जरूरी होता है, लेकिन वहीं महिलाएं ब्लाउज के नेक डिजाइन को चुनते समय काफी कंफ्यूज रहती हैं।
अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। जिसमें हम आपको दिखाने वाले हैं कि आप किस तरह के फ्रंट नेक डिजाइन चुन सकती हैं ताकि आप दिखें बेहद स्टाइलिश।
वी-नेक डिजाइन (V-Neck Front Blouse Design)

- इस तरह का डिजाइन देखने में बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट दिखाई देता है।
- ऐसा ब्लाउज आप प्लेन साड़ी से लेकर हैवी से हैवी साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
- ज्वेलरी के लिए आप चोकर नेकलेस को चुनें।
- साथ ही हेयर स्टाइल के लिए आप बन या लो पोनीटेल हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।
- ऐसा करने से आपके ब्लाउज का लुक दिखाई दे पाएगा।
इसे भी पढ़ें : Kurti Designs : पिंक कलर की कुर्ती देखने में लगती हैं बेहद सोबर, देखें डिजाइंस
टर्टल नेक डिजाइन (Turtle Neck Front Blouse Design)

- इस तरह का नेक डिजाइन देखने में बेहद ट्रेंडी दिखाई देता है।
- ऐसे नेक डिजाइन के साथ आप ज्वेलरी को मिनिमल रखें।
- इसके लिए आप स्टड इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं।
- इस तरह के ब्लाउज के साथ आप प्रिंटेड साड़ी या इंडो-वेस्टर्न साड़ी ड्रेप करें।
- हेयर स्टाइल के लिए आप स्लीक स्टाइल ओपन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Celeb Wedding Looks : सगाई से लेकर मेहंदी तक के लुक्स के लिए ऋचा चढ़ा से लें इंस्पिरेशन
नेट वाले नेक डिजाइन (Net Work Front Blouse Design)

- इस तरह का डिजाइन आजकल काफी चलन में है।
- साथ ही इस तरह का नेक डिजाइन आप किसी शादी या बड़े फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं।
- ऐसे नेक डिजाइन के साथ आप हैवी इयररिंग को कैरी करें ताकि ब्लाउज का डिजाइन सही तरीके से हाइलाइट हो सके।
- आप ऐसा नेक डिजाइन हैवी से हैवी साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
- हेयर स्टाइल के साथ आप बन हेयर स्टाइल या ओपन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको साड़ी के ब्लाउज के लिए फ्रंट नेक के ये डिजाइन और उनकी स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई हो तो आप कमेंट कर जरूर बताए।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।