ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ पहनें ये हैवी चेन इयररिंग्स, देखते ही दंग रह जाएंगे लोग

यह कहा जा सकता है कि ज्वेलरी में अच्छे इययरिंग्स का कलेक्शन होना बेहद जरूरी है। इयररिंग्स हमारे पूरे लुक को बदल देते हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाओं के पास आपको इसकी वैरायटी मिल जाएगी। खासतौर पर ट्रेडिशनल लुक के लिए इययरिंग्स का चुनाव करना काफी मुश्किल होता है।
चेन इयररिंग्स देखने में काफी अच्छे लगते हैं। आप इन्हें सूट से लेकर लहंगे तक के साथ पहन सकती हैं। हालांकि, यह काफी भारी होते हैं। इसलिए इन्हें पहनने में थोड़ी सी परेशानी आती है। आउटफिट में यूनिकनेस एड करने के लिए आपको चेन इयररिंग्स खरीदेन चाहिए। आज हम आपके लिए इसके सबसे बेहतरीन डिजाइन्स लेकर आए हैं। चलिए एक नजर डालते हैं चेन इयररिंग्स के डिजाइन पर।
लेयर चेन झुमका
इसमें आपको कुंदन से लेकर जड़ाऊ कारीगरी में वैरायटी मिल जाएगी। बस आपको अपने आउटफिट से मैचिंग झुमकी खरीदनी होगा। यह झुमका डिजाइन ज्यादातर साड़ी के साथ अच्छा लगता है।
कश्मीरी स्टाइल चेन झुमका
इसे भी पढ़ें:ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब जचेंगे कुंदन झुमके के ये डिजाइन
आप चेन की लेयर अपनी पसंद अनुसार चुन सकती हैं। अगर आप सिंपल लहंगा पहन रही हैं तो इसके साथ यह इययरिंग्स सुंदर लगेंगे।
इसे भी पढ़ें:ये 3 सिंपल इयररिंंग्स डिजाइंस भी बना सकती हैं आपके लुक को बेहद स्टाइलिश
फ्लोरल चेन इयररिंग्स डिजाइन
इन बातों का रखें ध्यान
- अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के अनुसार चेन इयररिंग्स का कलर चुनें। इससे आपका लुक ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा।
- हैवी चेन इयररिंग्स के साथ नेकलेस न पहनें। इससे लुक बिगड़ सकता है। अगर आप गले में कुछ पहनना ही चाहती हैं तो पतली सी चेन पहनें।
- चेन इयररिंग्स के साथ बालों में फूल न लगाएं। इससे आपका लुक ओवरडू लगेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।