Gold Pendant Designs: बेटी के लिए बनवा रही है सोने का पेंडेंट, तो इन 4 डिजाइन पर जरूर डालें नजर

अधिकतर महिलाएं कहीं ना कहीं छोटा-मोटा इन्वेस्टमेंट जरूर करती है। ऐसे में कुछ महिलाएं अपनी बेटियों के लिए सोने की ज्वेलरी भी बनवाती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है और अपनी बेटी के लिए सोने का खूबसूरत पेंडेंट बनवाने का सोच रही हैं, तो डिजाइन को लेकर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत और लेटेस्ट ट्रेंडिंग पेंडेंट डिजाइन बताएंगे, जिन्हें देखकर आपका खरीदने का मन कर जाएगा।
खूबसूरत गोल्ड पेंडेंट डिजाइन
अपनी बेटी के लिए आप इन खूबसूरत गोल्ड पेंडेंट डिजाइन को बनवा सकती हैं। यह 4 तरह की डिजाइन आपकी बेटी को पसंद आ सकती हैं.
1. बेवन हैमरेड पर्ल गोल्ड पेंडेंट

अगर आप अपनी बेटी को खुश करना चाहती हैं और उसके लिए खूबसूरत गोल्ड पेंडेंट खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए यह बेवन हैमरेड पर्ल गोल्ड पेंडेंट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसकी खूबसूरती देख आपकी बेटी खुशी से झूम उठेगी। आप इस पेंडेंट डिजाइन को सुनार की दुकान पर बनवा सकती हैं। या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
2. फ्लावर शेप डिजाइनर पेंडेंट

अगर आप चाहती हैं कि आपकी बेटी रोजाना खूबसूरत पेंडेंट गले में पहने, तो उसके लिए आप यह स्टाइलिश लेटेस्ट ट्रेंडिंग फ्लावर शेप के साथ व्हाइट मोटी के साफ तैयार डिजाइनर पेंडेंट भी बनवा सकती है या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इस पेंडेंट को पहनकर आपकी बेटी रोजाना अपने ऑफिस या कॉलेज में अपनी खूबसूरती से सभी को खुश कर सकती है।
यह भी पढ़ें: डीप नेकलाइन के साथ स्टाइल करें ये पेंडेंट नेकलेस, देखें डिजाइंस
3. गोल्ड फर्न फ्रिसन रत्न पेंडेंट

अपनी बेटी के सुने गले को भरने के लिए आप उसे यह खूबसूरत गोल्ड फर्न फ्रिसन रत्न पेंडेंट डिजाइन बनवा कर गिफ्ट कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।यह गोल्ड पेंडल डिजाइन आपकी बेटी की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसकी डिजाइन इतनी खूबसूरत है कि मोहल्ले की महिलाएं भी आपसे इसके बारे में चर्चा करने पर मजबूर हो जाएगी।
4. पत्ती शेप डिजाइनर पेंडेंट

अगर आपकी बेटी का बर्थडे है या फिर आप उसे खास मौके पर कुछ गिफ्ट करना चाह रही हैं, तो उसके लिए आप इस खूबसूरत गोल्ड पेंडेंट पत्ती शेप के साथ तैयार खूबसूरत पेंडेंट डिजाइन को भी बनवा सकती हैं। इसे पहनकर आपकी बेटी बहुत खुश हो जाएगी और इस पेंडेंट की तारीफ करेंगी। आप इस पेंडेंट को सुनार की दुकान से बनवा सकती हैं या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें: ड्रेस में पाना चाहती हैं स्टाइलिश लुक के लिए वियर करें ये खूबसूरत डिजाइंस वाले पेंडेंट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: gehnaindia/caratlane
- भारत में सबसे सस्ता सोना कहाँ मिलता है?
- भारत में आपको सबसे सस्ता सोना केरल राज्य में मिल सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।