Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:19 PM IST

AD Necklace Set Designs: 3 डायमंड के नेकलेस सेट जो आपके लुक को देंगे रॉयल टच, देखें डिजाइंस

रॉयल और न्यू टच पाने के लिए आप इस तरह के डायमंड नेकलेस का चुनाव कर सकती हैं और इस डायमंड नेकलेस को स्टाइल करने के बाद आपका लुक बेहद ही खूबसूरत और अलग नजर आएगा।
Updated:- 2025-05-13, 19:42 IST
american diamond necklace set

आपके आउटफिट को कम्पलीट करने का काम ज्वेलरी करती है और ये ही वजह है कि महिलाएं अपने आउटफिट में स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट ज्वेलरी का चुनाव करती हैं। लेकिन, अगर आप आपने आउटफिट में रॉयल लुक चाहती हैं तो, आप अमेरिकन डायमंड नेकलेस सेट का चुनाव कर सकती हैं। यह नेकलेस सेट ब्यूटीफुल साथ ही, रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस डायमंड के नेकलेस सेट में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।

3 अमेरिकन डायमंड के नेकलेस सेट

हम आपको 3 अमेरिकन डायमंड के नेकलेस सेट दिखा रहे हैं। इस तरह के अमेरिकन डायमंड के नेकलेस सेट आपके लुक को रॉयल टच देने का काम करेंगे साथ ही, इन्हें स्टाइल करने के बाद आपका लुक खूबसूरत भी नजर आएगा।

american diamond necklace sets

फ्लोरल शेप अमेरिकन डायमंड नेकलेस

अगर आप डार्क कलर का आउटफिट स्टाइल कर रही हैं तो, आप इस तरह का फ्लोरल शेप वाले अमेरिकन डायमंड नेकलेस स्टाइल कर सकती हैं। यह नेकलेस फ्लावर डिजाइन में है साथ ही, इसमें व्हाइट डायमंड का वर्क है। इस तरह का डायमंड नेकलेस आपके लुक स्टाइलिश टच देने का काम करेगा और इसे आप 400 रुपये की कीमत में ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से खरीद सकती हैं।

american diamond necklace sets (2)

इसे भी पढ़ें- Gold Necklace Set Designs: साड़ी के साथ पहनें गोल्ड नेकलेस, देखें सबसे अलग डिजाइन

ग्रीन अमेरिकन डायमंड नेकलेस

रॉयल टच पाने के लिए आप आपने आउटफिट के साथ इस तरह के ग्रीन अमेरिकन डायमंड नेकलेस का भी चुनाव कर सकती हैं। यह ग्रीन अमेरिकन डायमंड नेकलेस स्क्वायर शेप में है साथ ही, इस नेकलेस में ग्रीन स्टोन वर्क भी किया हुआ है। इस तरह का ग्रीन अमेरिकन डायमंड नेकलेस आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही, ऑफलाइन भी आपको ये 600 रुपये से कम कीमत में मिल जाएगा।

इस तरह का ग्रीन अमेरिकन डायमंड नेकलेस आप लाइट और डार्क दोनों कलर के आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

4 - 2025-05-13T192805.520

लीफ डिजाइन अमेरिकन डायमंड नेकलेस

अगर आप सिंपल में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो, आप इस तरह के लीफ डिजाइन वाले अमेरिकन डायमंड नेकलेस का चुनाव कर सकती हैं। इस लीफ डिजाइन अमेरिकन डायमंड नेकलेस में आपका लुक अलग और खूबसूरत नजर आएगा और इसे आप साड़ी या सूट दोनों के साथ ही स्टाइल कर सकती हैं। इस नेकलेस को आप 700 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Choker Necklace Designs: ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब जचेंगे ये चोकर नेकलेस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit-messho, myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।