Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:38 PM IST

Mothers Day 2026 Lac Bangles Designs: मदर्स डे पर मम्‍मी को खूबसूरत 'लाक के कड़े' देकर कर दें खुश, देखें नई डिजाइंस

मदर्स डे पर मम्‍मी को खास महसूस कराने के लिए लाक के खूबसूरत और ट्रेडिशनल कड़े गिफ्ट में दें। लेख में नए और ट्रेंडी डिजाइंस देखें।
Updated:- 2026-05-07, 21:30 IST
latest lac bangles collection

मदर्स डे पर अगर आप अपनी मम्‍मी को कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं, जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी लगे, तो लाक के कड़े एक परफेक्‍ट ऑप्‍शन हो सकते हैं। लाक की चूड़ियां और कड़े हमेशा से भारतीय महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं। इनकी खास बात यह होती है कि यह ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं और हर उम्र की महिलाओं पर आसानी से जच जाते हैं।

आजकल मार्केट में लाक के कड़ों की इतनी खूबसूरत और यूनिक डिजाइंस देखने को मिल रही हैं कि आप आसानी से अपनी मम्‍मी की पसंद के अनुसार डिजाइन चुन सकती हैं। खास बात यह है कि ये कड़े न सिर्फ लुक को रॉयल बनाते हैं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा एक खूबसूरत गिफ्ट भी साबित होते हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं कुछ लेटेस्‍ट और ट्रेंडिंग लाक बैंगल्स डिजाइंस, जो मदर्स डे पर आपकी मम्‍मी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं।

मीनाकारी लाक बैंगल्‍स डिजाइंस

अगर आपकी मम्‍मी को ट्रेडिशनल और रॉयल ज्‍वेलरी पसंद है, तो मीनाकारी लाक बैंगल्‍स डिजाइंस उनके लिए बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकती हैं। इन कड़ों पर खूबसूरत मीनाकारी वर्क किया जाता है, जो इन्हें बेहद क्लासी और एलिगेंट लुक देता है।इन डिजाइंस में आपको रेड, ग्रीन, ब्लू और गोल्डन जैसे रंगों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएगा। साड़ी, सूट और लहंगे के साथ यह कड़े बेहद सुंदर लगते हैं।

painted lac bangles designs

मिरर वर्क लाक बैंगल्‍स डिजाइंस

आजकल मिरर वर्क का ट्रेंड काफी देखने को मिल रहा है और यही ट्रेंड अब लाक बैंगल्स में भी नजर आने लगा है। मिरर वर्क लाक बैंगल्‍स डिजाइंस देखने में बेहद स्टाइलिश और यूनिक लगती हैं। इन कड़ों में छोटे-छोटे शीशों का खूबसूरत काम किया जाता है, जिससे यह काफी आकर्षक नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- Chuda Set for Vat Savitri: वट सावित्री की पूजा में सुहागनें पहनें ये राजपूती चूड़ा सेट, हाथों की बढ़ेगी शोभा

mirror work lac bangles

रिपिल लाक बैंगल्‍स डिजाइंस

रिपिल डिजाइन वाले लाक कड़े आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनका टेक्सचर थोड़ा वेवी और उभरा हुआ होता है, जो इन्हें सिंपल होने के बावजूद स्टाइलिश बनाता है।अगर आपकी मम्‍मी को हल्की ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो यह डिजाइन उनके लिए परफेक्ट हो सकती है। रिपिल लाक बैंगल्स को आप डेलीवियर आउटफिट्स के साथ भी आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।

meenakari lac bangles

चोटी वाले लाक बैंगल्‍स डिजाइंस

चोटी डिजाइन वाले लाक कड़े देखने में बेहद यूनिक और ट्रेडिशनल लगते हैं। इन डिजाइंस में बैंगल्स पर चोटी जैसा पैटर्न बना होता है, जो इन्हें अलग और आकर्षक बनाता है।

राजस्थानी और ट्रेडिशनल लुक पसंद करने वाली महिलाओं के बीच यह डिजाइन काफी पॉपुलर है। अगर आपकी मम्‍मी को एथनिक ज्वेलरी पसंद है, तो यह डिजाइन उनके लिए शानदार गिफ्ट साबित हो सकती है।

यह बैंगल्स सिल्क साड़ी, बांधनी सूट और ट्रेडिशनल लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगती हैं। गोल्डन और रेड कलर के कॉम्बिनेशन में यह डिजाइन और भी ज्यादा रॉयल नजर आती है।

यह भी पढ़ें- Meenakari Kada Designs: शादियों के लिए परफेक्ट हैं मीनाकारी वर्क वाले ये शाही कड़े, हाथों को देंगे रॉयल लुक

latest lac bangles collection

पेंटेड लाक बैंगल्‍स डिजाइंस

अगर आप कुछ हटकर और आर्टिस्टिक डिजाइन तलाश रही हैं, तो पेंटेड लाक बैंगल्‍स डिजाइंस जरूर देखें। इन बैंगल्स पर खूबसूरत हैंड पेंटिंग और फ्लोरल आर्टवर्क किया जाता है, जो इन्हें बेहद खास बना देता है।

982249beb368371aa3641edaaaf352da

आजकल फ्लोरल, मोर, मंडला और ट्रेडिशनल मोटिफ्स वाले डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। यह बैंगल्स हाथों में पहनते ही पूरे लुक को स्टाइलिश और कलरफुल बना देती हैं।

अगर आप इस मदर्स डे पर अपनी मम्‍मी को कुछ खास और दिल से जुड़ा हुआ गिफ्ट देना चाहती हैं, तो लाक के खूबसूरत कड़े एक शानदार ऑप्‍शन हो सकते हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।