Chuda Set for Vat Savitri: वट सावित्री की पूजा में सुहागनें पहनें ये राजपूती चूड़ा सेट, हाथों की बढ़ेगी शोभा

हिंदू धर्म में भारतीय महिलाएं बड़ी धूमधाम से साथ तीज त्योहार मनाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल वट सावित्री के खास मौके पर पूजा आराधना के दौरान साड़ी पहनकर अपने लुक को कंप्लीट करना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन के चूड़ा सेट शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन चूड़ा सेट डिजाइंस के बारे में।
रेड कुंदन पर्ल चूड़ा सेट डिजाइन
वट सावित्री पर पहनने के लिए रेड कुंदन पर्ल चूड़ा सेट डिजाइन भी परफेक्ट हो सकता है। ऐसे चूड़ा सेट आपको डिफरेंट लुक देने में मदद करेंगे और आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप पर भी आपको ये मिल सकता है।

राजस्थान पारंपरिक बहुरंगी दुल्हन चूड़ा
आप चाहें, तो इस साल वट सावित्री के खास मौके पर अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इस तरह के राजस्थान पारंपरिक बहुरंगी दुल्हन चूड़ा सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे चूड़े डिजाइंस आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करेंगे।

कुंदन हैंडवर्क राजवाड़ा चूड़ा सेट
अगर आप वट सावित्री के खास पर्व पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं, तो अब आप साड़ी के साथ इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले कुंदन हैंडवर्क राजवाड़ा चूड़ा सेट को कैरी कर सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही त्योहार पर आप सबसे अलग और यूनिक लुक पा सकती हैं।

मैरून कुंदन वेडिंग बैंगल्स कलेक्शन
वट सावित्री के दिन अधिकतर महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक चूड़ा पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अब आप इस तरह के मैरून कुंदन वेडिंग बैंगल्स कलेक्शन को शामिल कर अपने पूरे वट सावित्री लुक को यादगार और खूबसूरत बना सकती हैं।

हैवी ब्राइडल पल्की चूड़ा सेट
आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले हैवी ब्राइडल पल्की चूड़ा सेट भी परफेक्ट हो सकते हैं, जिसे आप वट सावित्री के खास मौके पर पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं साथ ही रॉयल और अट्रैक्टिव लुक भी पा सकती हैं। ऐसे चूड़ा सेट आपके साड़ी लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- Meenakari Kada Designs: शादियों के लिए परफेक्ट हैं मीनाकारी वर्क वाले ये शाही कड़े, हाथों को देंगे रॉयल लुक
पिंक बैंगल्स कुंदन वर्क झुमका चूड़ा सेट
वट सावित्री वाले दिन आप इस तरह के खूबसूरत पिंक बैंगल्स कुंदन वर्क झुमका चूड़ा सेट को पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं साथ ही रॉयल और गॉर्जियस लुक भी पा सकती हैं। ऐसे चूड़ा सेट को आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं। यह आपके हाथों के लिए बेस्ट रहेंगे।

लाल, हरा, पीला राजवाड़ी स्टाइल चुड़ा सेट
वट सावित्री के खास मौके पर भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इस तरह के लाल, हरा, पीला राजवाड़ी स्टाइल चुडा सेट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे चूड़ा सेट डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Rajwadi Bangles for Women: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे रजवाड़ी बैंगल्स, साड़ी के साथ पहनने के लिए हैं बेस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : amazon/HINS Store/BANGLESKART/Generic/AYUSHI & CO/BIANKA
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।