Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

Meenakari Kada Designs: शादियों के लिए परफेक्ट हैं मीनाकारी वर्क वाले ये शाही कड़े, हाथों को देंगे रॉयल लुक

Meenakari Kada Designs: अगर आपको भी तीज त्योहार पर चूड़ी सेट पहनना बहुत पसंद है, तो अब आप किसी भी खास मौके पर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और गॉर्जियस लुक पाने के लिए कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले मीनाकारी कड़े को शामिल कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-05-07, 09:30 IST
image

शादी-ब्याह हो या फिर कोई खास फंक्शन अधिकतर महिलाएं खासकर ऐसी महिलाएं, जो शादीशुदा है। वह अपने हाथों में एक से एक चूड़ा सेट पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अब आप चूड़ियों के सेट के बीच कुछ नए डिजाइन वाले मीनाकारी कड़ा ऐड कर अपने पूरे चूड़ी सेट की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट और नए मीनाकारी कड़ा डिजाइंस के बारे में।

नवरत्न मीनाकारी सिंगल कड़ा डिजाइन

अगर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और स्टाइलिश लुक पाने के लिए एक से एक खूबसूरत चूड़ी सेट पहनना पसंद करती हैं, तो चूड़ी के सेट में आप इस तरह के नवरत्न मीनाकारी सिंगल कड़ा डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। इसे आप कुछ चूड़ी आगे और बीच में इस खूबसूरत कड़े को शामिल कर कुछ चूड़ी पीछे रखकर एक परफेक्ट सेट बना सकती हैं।

04 (24)

मल्टीकलर बीड्स मीनाकारी बैंगल्स

आपके लिए इस तरह का मल्टीकलर बीड्स मीनाकारी बैंगल्स भी बेस्ट हो सकता है, जो आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगा या फिर नजदीकी बाजार में आप ज्वेलरी शॉप से इस तरह के कड़े खरीद सकती हैं। इसे आप अलग-अलग तरह की चूड़ियों के साथ शामिल करें परफेक्ट सेट बनाकर हाथों में पहन सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को डबलकर देंगे।  

03 (24)

सर्कुलर फ्लावर कुंदन वर्क मीनाकारी कड़े

अगर आप भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और किसी भी खास फंक्शन या इवेंट में साड़ी पहनकर जा रही हैं, तो अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह के सर्कुलर फ्लावर कुंदन वर्क मीनाकारी कड़े के साथ कुछ चूड़ियां शामिल कर अपने पूरे लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। ऐसे मीनाकारी कपड़े डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं।  

02 (34)

यह भी पढ़ें- Meenakari Toe Rings: पैरों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगी ये मीनाकारी बिछिया, देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

मल्टीकलर मोती स्क्वायर शेप मीनाकारी कड़ा

यही नहीं हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अपने लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए आप इस तरह के मल्टीकलर मोती स्क्वायर शेप मीनाकारी कड़ा को भी अलग-अलग तरह की चूड़ियों के साथ शामिल कर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे कड़े डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल सकते हैं।

05 (22)

नौरंग मीनाकारी कड़े

अगर आप भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक डिजाइनर मीनाकारी कड़े शामिल करने का सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह के नौरंग मीनाकारी कड़े परफेक्ट हो सकते हैं, जिसके आसपास आप अलग-अलग तरह की चूड़ियों को शामिल कर सेट तैयार कर सकती हैं। इसे आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ शामिल कर सकती हैं।

01 (37)

यह भी पढ़ें- Meenakari Earrings: साड़ी हो या सूट, हर आउटफिट संग खूब जचेंगे ये लेटेस्ट मीनाकारी इयररिंग्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : pinterest/BHANU KHATRI/Mansisoni/Pencilboxshop/Spj punjabi jewellery

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।