Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:33 AM IST

Footwear For Short Dresses: शॉर्ट ड्रेसेस पर खूब अच्‍छे लगेंगे ये फुटव‍ियर, सबसे बोल्‍ड द‍िखेंगी आप

हम सभी को खूबसूरत और स्‍टाइल‍िश द‍िखने की चाहत होती है। इसके ल‍िए हम अच्‍छे-अच्‍छे आउटफ‍िट्स और एसेसरीज लेते हैं। हालांक‍ि, कई बार आउटफ‍िट्स को लेकर थोड़ी कन्‍फ्यूजन हो जाती है। ऐसे में अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहन रही हैं तो हम आपको उसके ल‍िए कुछ फुटव‍ियर के ड‍िजाइंस द‍िखा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-22, 15:54 IST
image

हम सभी को घूमने-फिरने और पार्टी करने का बहुत शौक होता है। इसके लिए हम अपने आउटफिट्स, एसेसरीज और मेकअप पर बहुत ध्यान देते हैं। लेकिन कुछ लोगों की आदत होती है कि वो चाहे जो भी ड्रेस पहनें, फुटवियर हर जगह एक जैसा ही पहन लेते हैं। अगर आपको स्टाइलिश लुक चाहिए तो फुटवियर भी उसी हिसाब से ही चुनना होगा।

ट्रिप पर या पार्टी में जाने के लिए ज्यादातर लड़कियां शॉर्ट ड्रेसेज पहनना पसंद करती हैं। .ऐसे में हम आपको शॉर्ट ड्रेसेस पर पहनने के लिए फुटवियर के लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं। ये आपको जरूर पसंद आएंगे। आइए देखते हैं-

ऑफ-व्हाइट ब्लॉक हील्स

footwear for short dresses

शॉर्ट ड्रेसेस के साथ आप इस तरह का ऑफ-व्हाइट कलर का ब्लॉक हील्स पहन सकती हैं। ये एक बढ़िया और कंफर्टेबल चॉइस है। इसके फ्रंट स्ट्रैप पर बना सुंदर डिजाइन और एंकल स्ट्रैप आपके पैरों को बहुत ही मॉडर्न, बोल्ड और स्टाइलिश लुक देगा।

यह भी पढ़ें- Gajra Bangle Designs: गजरा बैंगल के ये ड‍िजाइंस बढ़ाएंगे हाथों की शोभा, बकरीद पर जरूर करें स्‍टाइल

Image Credit- Pinterest/shein

स्ट्रैपी ब्लॉक हील्स

footwear for short dresses (1)

अगर आप अपनी शॉर्ट ड्रेस को थोड़ा इंडो-वेस्टर्न या बोहो लुक देना चाहती हैं, तो ये एथनिक प्रिंट वाली हील्स बेस्ट रहेगी। इसके ब्लैक स्ट्रैप्स पर बना कलरफुल ज्योमेट्रिक डिजाइन और इसके टेक्सचर वाली ब्लॉक हील आपको स्टाइलिश और सबसे अलग लुक देगी।

यह भी पढ़ें- Footwear for Travel: सफर में कंफर्ट और स्टाइल के लिए बेस्ट हैं ये 5 फुटवियर, पैरों में नहीं होगा दर्द

Image Credit- Pinterest

स्ट्रैप ब्लॉक हील्स

footwear for short dresses (2)

शॉर्ट ड्रेस के साथ पहनने के लिए ये क्रोश‍िश ड‍िजाइन वाला फुटव‍ियर भी बेस्‍ट रहेगा। इसका फ्लैट लुक पहनने में काफी कंफर्टेबल है। इस तरह की फुटव‍ियर आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं। इसके आगे की स्ट्रैप आपको बोल्ड लुक देगी।

यह भी पढ़ें- Fashion Tips For Party: कम पैसे में बदलें अपना सिर से पांव तक का लुक, पार्टी में दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

Image Credit- Pinterest/Equal Measure

अट्रैक्टिव फुटवियर

footwear for short dresses (3)

ये फुटवियर भी आपके शॉर्ट ड्रेस के साथ पहनने के लिए बेस्ट रहेगी और आप पर ये बहुत ही अट्रैक्टिव भी लगेगी। इनकी चौड़ी और ऊंची सोल पैरों को बोल्ड और स्टाइलिश लुक देगी और साथ ही ये पहनने में काफी कम्फर्टेबल भी रहती है।

Image Credit- Pinterest/SHEIN

वेज हील्स

footwear for short dresses (4)

शॉर्ट ड्रेसेस के साथ पहनने के लिए ये जूट सोल वाली वेज हील्स भी बहुत ही प्यारी है। ये पहनने में भी काफी कंफर्टेबल है। इसके फ्रंट पर लगा नेट वाला रफल और एंकल पर सजी मोतियों की खूबसूरत चेन पैरों को एक गॉर्जियस और अट्रैक्टिव लुक देगी।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली व‍ियर के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/bigedite

तो अगर आप भी किसी पार्टी या ट्रिप पर जा रही हैं और शॉर्ट ड्रेस पहनने की प्लानिंग है तो आप इस तरह के फुटवियर चुन सकती हैं। ये आपके पैरों काे बोल्ड लुक देंंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Styliquevibe/shein/OSHNOW

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।