Karwa Chauth 2023: रॉयल लुक पाने के लिए करें टिश्यू साड़ी को स्टाइल, देखें डिजाइंस

Tissue Saree Designs: साड़ी को स्टाइल करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन अगर आप रॉयल लुक की बात करें तो इसके लिए आपको साड़ी के कलर से लेकर डिजाइन तक के लिए काफी चीजें सोचविचार करनी पड़ती है। वहीं करवाचौथ आने वाला है और इस दिन अक्सर सुहागने अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और वह इस दिन साड़ी पहनना पसंद करती हैं।
रॉयल लुक पाने के लिए आजकल टिश्यू साड़ी काफी चलन में है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं टिश्यू साड़ी के कुछ आकर्षक डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के कुछ खास टिप्स।
येलो कलर में टिश्यू साड़ी
View this post on Instagram
सिंपल साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो इस तरीके की प्लेन साड़ी आपके लिए बेस्ट रहेगी। इस प्लेन साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है। वहीं इस तरीके की मिलती-जुलती साड़ी आपको लगभग 1,500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ आप बालों के लिए स्लीक बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं और मेकअप के लिए बोल्ड लिप कलर को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : अंकिता लोखंडे का साड़ी कलेक्शन है लाजवाब, आप भी करें रीक्रिएट
ऑफ व्हाइट कलर टिश्यू साड़ी

ऑफ व्हाइट कलर देखने में काफी सटल लुक देने में मदद करता है। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में करीब 2,000 रुपये से लेकर 3,000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। इस खूबसूरत साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ आप मैरून कलर स्टोन वाली ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट के स्टाइल किए गए ये ब्लाउज डिजाइंस आप भी कर सकती हैं साड़ी के साथ स्टाइल
गोल्डन कलर टिश्यू साड़ी
View this post on Instagram
गोल्डन कलर एवरग्रीन फैशन में रहता है। इस तरीके की सी थ्रू साड़ी आपको मार्केट में लगभग 2,500 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर ब्रांड Lajjoo C द्वारा डिजाइन किया गया है।
HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ आप ग्रीन कलर की ज्वेलरी को स्टाइल करें।
अगर आपको रॉयल लुक पाने के लिए टिश्यू साड़ी के ये स्टाइलिश साड़ी और इन्हें रीक्रिएट करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।