Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

नायसा देवगन के साथ पहली बार रेड कार्पेट पर चलीं काजोल, मैडम तुसाद्स में अपनी वैक्स स्टेचु के सामने किया पोज

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में शुमार होने वाली काजोल ने आखिरकार मैडम तुसाद्स में अपनी वैक्स स्टेचु से पर्दा गिरा ही दिया। इस मौके पर अपनी मम्मी का साथ देने नायसा देवगन भी पहुंची
Updated:- 2018-05-25, 15:30 IST
kajol redcarpet main

काजोल बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और अपने वक्त की हिट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। फिल्म इंडस्ट्री में काजोल की बड़ी अचीवमेंट्स के मद्देनजर उनकी वैक्स स्टेचु को मैडम तुसाद्स में लगाया गया है। इस ईवेंट में शामिल होने के लिए काजोल कुछ दिन पहले ही सिंगापुर चली गई थीं।

 

Always been a Kajol fan 😉😉😜

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) onMay 24, 2018 at 4:39am PDT

 

काजोल की बेटी नायसादेवगन सिंगापुर में ही अपनी आगे की पढ़ाई कर रही हैं, ऐसे में मम्मी के सम्मान में हो रहे इस ईवेंट में शरीक होने के लिए नायसा भी यहां पहुंच गईं। 

kajol redcarpet inside

अपनी प्यारी सी बेटी नायसा के साथ काजोल ने जब पहली बार रेड कार्पेट पर वॉक किया तो उन्होंने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। मम्मी-बेटी की जोड़ी ब्लैक ड्रेसेस में काफी खूबसूरत लग रही थी। इस लुक में नायसा हू-ब-हू अपनी मम्मी की तरह नजर आ रही हैं। काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के लिए ये कैप्शन लिखा, ''मेरी प्यारी बेटी पहली बार रेड कार्पेट पर मेरे साथ...''

Read more : प्‍लस साइज हैं तो अपनाएं ये फैशन टिप्‍स, लगेंगी ग्‍लैमरेस

kajol redcarpet inside

इससे पहले मैडम तुसाद्स सिंगापुर के एक सूत्र से पता चला कि मैडम तुसाद्स की एक टीम उनके मेजरमेंट, लुक और स्टाइल पर चर्चा करने के लिए पहले ही उनसे मुलाकात कर चुकी थी कि लंदन में उनका लुक कैसा रहेगा।

बॉलीवुड की कई प्रख्यात शख्सीयतें हैं, जो काजोल के खानदान से हैं। इनमें उनकी नानी शोभना समर्थ और उनकी मौसी नूतन शामिल हैं। काजोल तनूजा और दिवंगत फिल्मकार शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। वह पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजी जा चुकी हैं और कई अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। इसके अलावा काजोल लोककल्याण की कई एक्टिविटीज में शामिल रही हैं। इसमें बच्चों और महिलाओं से जुड़े काम भी शामिल हैं। जाहिर है मैडम तुसाड्स में उनकी प्रतिमा लगाया जाना बिल्कुल वाजिब है। काजोल के करेंट प्रोजेक्टस की बात की जाए तो फिलहाल वह ईला की शूटिंग में बिजी हैं, जिसे प्रदीप सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं। ईला 14 सितंबर, 2018 को रिलीज हो रही है। 

 

Meet the silent Kajol 😉

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) onMay 24, 2018 at 4:52am PDT

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।