सलवार-सूट फैशन में नहीं, बल्कि इसे लगभग रोजाना से लेकर पार्टी वियर लुक के लिए भी स्टाइल किया जाने लगा है। इसके कई सारे डिजाइंस आपको देखने को मिल जाएंगे। वहीं कजरी तीज आने वाली है। इस मौके पर पत्नियां अपने पति की ल्म्बी आयु के लिए उपवास भी रखती हैं। इस दिन ज्यादातर हम लाल रंग के सलवार-सूट पहनना पसंद करते हैं।
लाल रंग में आपको काफी बड़ा सूट कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। तो आइये देखते हैं चलन में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले लाल रंग के सलवार-सूट डिजाइंस, जिन्हें आप कजरी तीज के मौके पर पहन सकते हैं। साथ ही, बताएंगे इन्हें स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-
3डी लुक रेड सूट डिजाइन
रेड के साथ में अगर अन्य कलर कॉम्बिनेशन भी शामिल करना चाहती हैं तो कजरी तीज के दिन आप 3डी कलर वाले सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप रेड के साथ में येलो, पर्पल, ग्रीन, पिंक जैसे ब्राइट कलर्स को चुन सकती हैं। इनमें आपको गोल्डन वर्क देखने को मिल जाएगा। इस तरह के सलवार-सूट आपको मार्केट में रेडीमेड भी मिल जाएंगे। हैवी झुमकी पहनकर लुक में जान डालें।
इसे भी पढ़ें :Kajari Teej 2024 Suit Fashion: कजरी तीज के दिन पहनने के लिए बेस्ट हैं ये सलवार-सूट, देखें तस्वीरें
बांधनी डिजाइन सूट
जयपुर और गुजरात में सबसे ज्यादा बांधनी प्रिंट डिजाइन को पसंद किया जाता है। देखने में सिंपल और पहनने में खूबसूरत लुक देने वाले सूट के साथ में आप जुड़ा बनाकर बालों में गजरा ही लगा सकती हैं। इस तरह के सूट आप घर में रखी पुरानी साड़ी की मदद लेकर भी बनवा सकती हैं। लुक में जान डालने के लिए आप पर्ल इयररिंग्स को साथ में पहन सकते हैं।
लहरिया डिजाइन सूट
लहरिया डिजाइन के सूट में आपको फैब्रिक चुनरी वाले देखने को मिल जाएंगे। इसमें आप ज्यादातर ब्राइट कलर्स जैसे पिंक, ग्रीन, रेड को पसंद किया जाता है। इस तरह के सूट को आप मॉडर्न लुक देने के स्लीवलेस डिजाइन में सिलवा सकती हैं। इसके अलावा आप फुल स्लीव्स में स्ट्रैट सूट भी पहन सकती हैं। सिल्वर हैवी झुमकी पहनकर लुक को कम्प्लीट करें।
अगर आपको सूट के ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: tatacliq,dressmeroyal,onshopdeals,anantexports,nykaafashions
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों