ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देंगे ये हेयरस्टाइल, आप भी करें ट्राई

हम सब अपनी शादी को लेकर बहुत सपने देखते हैं। अपनी शादी में सबसे खास और यूनिक दिखने के लिए हम सब कई महिलाएं पहले से ही शॉपिंग करते लगते हैं। हम शादी में पहनने वाले आउटफिट से लेकर दुपट्टा, मेकअप तक का ध्यान बहुत अच्छे से रखते हैं, लेकिन कभी-कभी हम अपनी हेयरस्टाइल का चुनाव सही तरीके से नहीं करते हैं। जिसके कारण हमार शादी में पूरा लूक भी खराब हो सकता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नही है, क्यों कि आज हम आपको दिखाएंगे कुछ यूनिक और ट्रेंडी हेयर स्टाइल जिन्हें आप अपनी शादी में आसानी से बनवा सकती हैं। आइए जानते हैं बनाने का तरीका
ओपन कर्ल विद साइड ब्रेड हेयर स्टाइल
अगर आपके पास शादी के लिए तैयार होने के बाद ज्यादा समय नहीं बचा है, तो आप ओपन कर्ल विद साइड ब्रेड हेयर स्टाइल आसानी से बनवा सकती हैं। ये देखने में बहुत क्लासी लुक देती है।
क्या चाहिए?
- कर्लर
- हीट प्रोटेक्टेंट हेयर स्प्रे
- हेयर एक्सेसरीज
- कंघी
- हेयर पिन
कैसे बनाएं
- ओपन कर्ल विद साइड ब्रेड हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को अच्छी तरह से कंघी करके सुलझा लें।
- इसके बाद कर्लर की मदद से आप बालों को थोड़ा वेवी कर्ल कर लें।
- फिर आगे से बालों को साइड पार्टीशन करके साइड ब्रेड बनाएं।
- आप इसके लिए किसी भी तरह की ब्रेड बना सकती हैं जैसे मिक्स ब्रेड, फिशटेल ब्रेड आदि।(ब्रेड हेयरस्टाइल कैसे बनाएं)
- फिर क्राउन तक आप ब्रेड को बनाएं इसके बाद हेयर पिन की मदद से बालों को क्राउन पर बांध लें।
- इसके बाद हेयर एक्सेसरीज को पिन के ऊपर लगा दें।
- फिर बालों को हेयर स्प्रे की मदद से सेट कर लें।
इसे भी पढ़ें : अपने रिसेप्शन में आजमाएं कुछ अलग तरह की हेयरस्टाइल, देखने वाले भी पूछेंगे बनाने का तरीका
फ्लावर बन हेयर स्टाइल
फ्लावर बन हेयर स्टाइल देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। साथ ही यह बनाने में बहुत आसान होती है।
क्या चाहिए?
- कंघी
- असली फ्लावर
- हेयर पिन
- हेयर स्प्रे
कैसे बनाएं
- इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आप सबसे पहले बालों को अच्छी तरह से कंघी कर लें।
- इसके बाद आप फ्रंट से बालों की पतली- पतली स्ट्रीप लेकर रोल करें और हेयर पिन की मदद से टग कर लें।
- फिर पीछे से सारे बालों को लेकर बन बना लें। ध्यान रहे की आप बन को अच्छी तरह से पिन की मदद से टग करें जिससे यह बाद में खुले न।
- अब आप बन के ऊपर फ्लावर लगाएं जिससे यह अच्छी तरह से कवर हो जाए, जैसा की फोटो में दिखाया गया है।
- फिर बालों को हेयर स्प्रे की मदद से सेट कर लें।
इसे भी पढ़ें : हेयर से चाहिए एक डिफरेंट लुक, इन हाफ पोनीटेल हेयरस्टाइल्स को जरूर करें ट्राई
फ्रेंच ब्रेड विद गजरा हेयरस्टाइल
अगर आप अपनी शादी में साड़ी पहन रही हैं, तो ये फ्रेंच ब्रेड विद गजरा हेयरस्टाइल आपके लिए सबसे बेस्ट हेयर स्टाइल है। आप इसे शादी के आलावा किसी भी फंक्शन में भी आसानी से बनवा सकती हैं।
क्या चाहिए?
- कंघी
- हेयर पिन
- गजरा
- हेयर बैंड
- हेयर स्प्रे
कैसे बनाएं
- इसको बनाने के लिए आप सबसे बालों की थोड़ी-थोड़ी लेकर ब्रेड बनाएं।
- ऐसे बालों के लास्ट तक ब्रेड बनाएं फिर हेयर बैंड की मदद से अच्छी तरह से टग कर लें।
- इसके बाद बालों में जिग- जैग शेप में गजरा लगा लें और बालों में हेयर स्प्रे जरूर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
pic credit: youtube, google
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।