कुर्तियां पहनना हम लड़कियों को काफी अच्छा लगता है। अमूमन हम कुर्तियों को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाती हैं क्योंकि यह काफी कंफर्टेबल होती हैं। कुर्तियों को पहनने का एक फायदा यह भी है कि इसे कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। आमतौर पर, यह देखने में आता है कि हम कुर्तियों को अक्सर जींस के साथ पेयर करती हैं, क्योंकि यह स्टाइल कभी भी आउट ऑफ ट्रेन्ड नहीं होता है और साथ ही साथ, यह आपको एक रिलैक्स्ड व चिक लुक भी देता है।
हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि कुर्तियों को हर बार वही स्किनी जींस या डेनिम्स के साथ ही पेयर किया जाए। कभी-कभी तो जींस पहनने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है। ऐसे में आप कुछ अन्य बॉटम्स को भी अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं। जी हां, जींस के अलावा भी कई ऐसे स्टाइलिश ऑप्शन हैं, जो कुर्तियों के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। अगर आप चाहें तो प्लाज़ो से लेकर सिगरेट पैंट्स, शरारा से लेकर धोती पैंट्स तक कई अलग-अलग बॉटम्स को पेयर करके एक न्यू लुक क्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही बॉटम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप कुर्तियों के साथ पेयर करके एक परफेक्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं-
स्ट्रेट पैंट
कुर्ती के साथ स्ट्रेट पैंट पहनना एक अच्छा आइडिया है। इन्हें सिगरेट पैंट्स भी कहा जाता है। अगर आपके हिप्स भारी हैं, तो ये पैंट्स आपको एक परफेक्ट लुक दे सकती हैं, क्योंकि इनसे थाई एरिया पतला दिखता है। अगर आप शॉर्ट कुर्ती, स्ट्रेट कट लंबी कुर्ती या हाई स्लिट वाली कुर्ती को पहन रही हैं तो उसके साथ स्ट्रेट पैंट को स्टाइल करें। इसे स्टाइल करते हुए आप एक ही रंग की कुर्ती और पैंट पहनकर मोनोक्रोम लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपका लुक बहुत ही क्लासी लगता है। वहीं, फुटवियर में आप प्वॉइंटेड फ्लैट्स या छोटी हील्स पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - ट्रेंड कर रही Short Kurti Designs आपके देसी अवतार को दे सकती हैं आधुनिक टच!
लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट
अगर आप कुर्ती को किसी खास अवसर पर पहन रही हैं तो ऐसे में एथनिक लुक क्रिएट करने के लिए लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट को बॉटम के रूप में पहना जा सकता है। आप इसमें प्रिंट, गोटा-पट्टी या एम्ब्रॉयडरी को चुन सकती है। लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट छोटी कुर्ती के साथ तो अच्छी लगती है ही, इसके अलावा आप इसे साइड-स्लिट वाली कुर्ती या पेपलम स्टाइल कुर्ती के साथ भी पहन सकती हैं। अलग-अलग ओकेजन पर इसे अलग तरह से स्टाइल करें। मसलन, शादी के फंक्शन में बनारसी स्कर्ट और सिल्क कुर्ती के साथ चोकर पहनकर अपने लुक को कंप्लीट करें। वहीं, बोहो लुक क्रिएट करने के लिए मिरर वर्क दुपट्टा और सिल्वर ज्वेलरी को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाएं।
लेगिंग्स
कुर्ती के साथ लेगिंग्स एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह आपको काफी कंफर्टेबल भी फील करवाता है। आप इसे ए-लाइन कुर्ती से लेकर अंगरखा, अनारकली या फिर साइड स्लिट वाली स्ट्रेट कुर्ती के साथ पेयर कर सकती हैं। लेगिंग्स स्टाइल करते हुए आप अलग-अलग कलर के साथ प्ले करें, जिससे आपको एक डिफरेंट लुक मिल सके।
प्लाज़ो पैंट
प्लाज़ो पैंट कुर्तियों के साथ-साथ वेस्टर्न अपर वियर के साथ भी काफी अच्छी लगती हैं। अगर आप ए-लाइन कुर्ती, अनारकली कुर्ती या अंगरखा स्टाइल कुर्ती पहन रही हैं तो उसके साथ प्लाज़ो पैंट को स्टाइल करने का मन बना सकती हैं। आप इसे कई अलग-अलग तरीकों से पहन सकती हैं। मसलन, सिंपल कुर्ती में अपने स्टाइल को खास बनाने के लिए आप प्रिंटेड प्लाज़ो पहन सकती हैं। इसी तरह, फ्लोरल कुर्ती के साथ प्लेन व्हाइट प्लाजो बहुत अच्छा लगता है।
इसे जरूर पढ़ें - ऑफिस से लेकर पार्टी तक में कुछ ऐसे स्टाइल करें प्लाजो पैंट्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों