Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:29 PM IST

15 अगस्त के दिन बिखेरे अपनी खूबसूरती का जलवा, ट्राई करें साड़ी और सूट के साथ ये 4 Jhumki Designs

अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और 15 अगस्त के दिन अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती है, तो आप कुछ लेटेस्ट झुमकी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसे अपने आउटफिट के साथ शामिल कर आप 15 अगस्त को यादगार बना सकती है।
Updated:- 2025-08-12, 19:15 IST
image

हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी-बड़ी धाम के साथ मनाया जाएगा।  ऐसे में अधिकतर महिलाएं, जो वर्किंग है वो इस दिन सज धजकर अपनी सोसाइटी, स्कूल या कॉलेज में इस पर्व को सेलिब्रेट करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और 15 अगस्त के दिन अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट झुमकी डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप साड़ी या किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ शामिल कर 15 अगस्त को यादगार बना सकती है।

एथनिक मोती झुमकी डिजाइन

अगर आप किसी स्कूल में टीचर है और 15 अगस्त के दिन व्हाइट या ऑरेंज कलर की साड़ी पहनने वाली है, तो अपने साड़ी लुक को स्पेशल बनाने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत एथनिक मोती झुमकी डिजाइन ट्राई कर सकती है। इस तरह की झुमकी आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगी और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेगी।  इस तरह की झुमकी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

2 - 2025-08-12T164808.678

मीनाकारी मोर झुमकी डिजाइन

अगर आप कॉलेज में प्रोफेसर हैं और 15 अगस्त के दिन खूबसूरत दिखना चाहती है, तो आप अपने किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह की लेटेस्ट डिजाइनर मीनाकारी मोर झुमकी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।  इस तरह की झुमकी न सिर्फ आपके लुक को गॉर्जियस बनाएगी, बल्कि आपको एलिगेंट टच देने में भी मदद करेगी। आप इसे पहनकर किसी हसीना से कम नहीं लगेगी।  

3 - 2025-08-12T164812.147

यह भी पढ़ें:   झुमकी के नए डिजाइन सावन लुक को बना देंगे अट्रैक्टिव, हर आउटफिट के लिए हैं बेस्ट

सिल्वर प्लेटेड ऑक्सीडाइज़्ड झुमकी

15 अगस्त के दिन अगर आपके ऑफिस में कोई खास फंक्शन है और आप उस फंक्शन में भीड़ से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह की खूबसूरत सिल्वर प्लेटेड ऑक्सीडाइज़्ड झुमकी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी जिंदगी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती है।

4 - 2025-08-12T164813.647

ऑरेंज कुंदन झुमकी डिजाइन

अगर आपकी सोसाइटी में 15 अगस्त के दिन कोई खास फंक्शन है और आप इस फंक्शन में बला की खूबसूरत दिखना चाहती है, तो आप अपनी साड़ी या सूट के साथ इस खूबसूरत ऑरेंज कुंदन झुमकी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।  इस तरह की झुमकी आपके लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगी साथ ही इसे पहनकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं। 

1 - 2025-08-12T164810.479

यह भी पढ़ें:  Green Jewellery For Sawan: सावन के चलते पहन रही हैं साड़ी, तो ट्राई करें हरे रंग की ये झुमकी-बाली, देखें नए डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - pepperfry

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।