Independence Day Outfits: व्हाइट चिकनकारी कुर्ता सेट जो देंगे आपको रॉयल लुक, 15 अगस्त पर पहनने के लिए हैं बेस्ट

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन अगर आप भी किसी खास फंक्शन में जाने वाली हैं और फंक्शन के दौरान आप अपनी खूबसूरती से सभी का दिल भी जीतना चाहती है, तो 15 अगस्त के दिन आप कुछ खूबसूरत चिकनकारी कुर्ता सेट ट्राई कर सकती हैं। ऐसे कुर्ता सेट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपको रॉयल लुक देने में मदद करेंगे। आईए जानते हैं इन चिकनकारी कुर्ता सेट डिजाइन के बारे में।
सफेद फॉक्स जॉर्जेट लखनऊ चिकन कुर्ता
15 अगस्त के दिन अधिकतर महिलाएं अपने ऑफिस में होने वाले फंक्शन में साड़ी या सूट पहनकर जाना पसंद करती है, ऐसे में अगर आप भी आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर इस खूबसूरत सफेद फॉक्स जॉर्जेट लखनऊ चिकन कुर्ता को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।

प्लस साइज क्रीम चिकनकारी थ्रेड वर्क अनारकली कुर्ता
आप चाहे तो 15 अगस्त के दिन अपनी सोसाइटी में फंक्शन के दौरान सभी को खुश करने के लिए इस खूबसूरत प्लस साइज़ क्रीम चिकनकारी थ्रेड वर्क अनारकली कुर्ता सेट को शामिल कर सकती है। इस तरह का चिकनकारी कुर्ता को आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती है। उसके साथ एक्सेसरीज, मेकअप और हेयर स्टाइल कर अपने लुक को डिफरेंट और गॉर्जियस बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Chikankari Kurta Set Designs: हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये सबसे सुंदर और ट्रेंडी चिकनकारी कुर्ता सेट, देखें डिजाइन
सफेद लखनवी चिकनकारी कॉटन कुर्ता सेट
अगर आप स्कूल में टीचर है और 15 अगस्त के दिन अपनी खूबसूरती से सभी को खुश करना चाहती है, तो अब आपको आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस खूबसूरत सफ़ेद लखनवी चिकनकारी कॉटन कुर्ता सेट को ट्राई कर सकती है। इस तरह का कुर्ता सेट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी। इस तरह के कुर्ता सेट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

चिकनकारी सफेद जॉर्जेट कुर्ता और पैंट सेट
15 अगस्त के दिन अधिकतर महिलाएं अपने ऑफिस, कॉलेज या सोसाइटी में होने वाले प्रोग्राम में शामिल जरूर होती है। ऐसे में वह अपने लुक को खास बनाने के लिए कई प्रयास भी करती हैं। अगर आप भी 15 अगस्त पर खूबसूरत दिखना चाहती है, तो इस तरह का चिकनकारी सफेद जॉर्जेट कुर्ता और पैंट सेट ट्राई कर सकती हैं। ऐसा कुर्ता सेट आप बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या ऑनलाइन खरीद सकती है।

यह भी पढ़ें: हर आउटफिट के साथ जचेंगे ये 5 Hand kada Designs दिखेंगी खूबसूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - nykaafashion
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।