इवेंट या पार्टी में पहनना है साड़ी तो Janhvi Kapoor से लें आइडियाज, ब्लाउज भी रीक्रिएट कर दिखेंगे जवां

अगर आप भी जाह्नवी कपूर की तरह दिखना चाहती हैं और उनकी तरह साड़ी पहनकर अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, आज हम आपको जाह्नवी कपूर के कुछ टॉप 4 साड़ी लुक बताएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर सकती हैं।
image

एक्ट्रेस जहान्वी कपूर अपने हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती है। खासकर उनके साड़ी लुक अधिकतर महिलाओं को बेहद पसंद आते है। इनमें से कुछ महिलाएं तो उनके अधिकतर साड़ी लुक को रीक्रिएट करने का सोचती है। अगर आप भीजाह्नवी कपूर की तरह दिखना चाहती हैं और उनकी तरह साड़ी पहनकर अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपकोजाह्नवी कपूर के कुछ टॉप 4 साड़ी लुक बताएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर सकती हैं।

ऑफ व्हाइट प्रिंटेड कॉटन साड़ी

जहान्वी कपूर की तरह अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने के लिए अगर आप भी उनकी तरह दिखना चाहती हैं, तो आप उनका यह खूबसूरत ऑफ व्हाइट प्रिंटेड कॉटन साड़ी लुक रीक्रिएट कर सकती है। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।उसके साथ आपजाह्नवी के ब्लाउज की डिजाइन की तरह सेम डिजाइनर ब्लाउज को टेलर से बनवा सकती हैं।

1 - 2025-08-21T170439.565

पिंक टिश्यू सिल्क साड़ी

जाह्नवी कपूर का यह पिंक टिश्यू सिल्क साड़ी लुक भी अधिकतर महिलाओं को बहुत पसंद आ रहा है। ऐसे में आप इस तरह की साड़ी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से मंगवा कर इसे पहन सकती हैं। इसके साथ आपजाह्नवी की तरह ब्लाउज भी बनवा सकती हैं और एक्ट्रेस ने जिस तरह की एक्सेसरीज पहनी है वैसी एक्सेसरीज भी आप ट्राई कर सकती हैं।

3 - 2025-08-21T170441.149

यह भी पढ़ें:Black Saree Designs: काले रंग की इन 4 साड़ी को पहनकर दिखेंगी अप्सरा, कलीग और दोस्त भी देखते रह जाएंगे

रॉयल चंदेरी हैंडलूम टिश्यू सिल्क साड़ी

जाह्नवी कपूर की तरह अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत रॉयल चंदेरी हैंडलूम टिश्यू सिल्क साड़ी को भी बाजार से या ऑनलाइन खरीद कर पहन सकती हैं। इसकी डुप्लीकेट साड़ी आपको आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ आप डिजाइनर कंट्रास्ट ब्लाउज शामिल कर मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आप बला की खूबसूरत लगेंगी।

2 - 2025-08-21T170444.467

कांजीवरम गोल्ड सिल्क साड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साड़ी लुक्स फैंस को खूब पसंद आते हैं। ऐसे में आप जाह्नवी की तरह इस कांजीवरम गोल्ड सिल्क साड़ी को ट्राई कर सकती है। ऐसी साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। इसके साथ आप जाह्नवी कपूर ने जिस तरह का ब्लाउज पहना है, उस तरह का ब्लाउज भी बनवा सकती है। यह ब्लाउज आपकी साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेगा।

4 - 2025-08-21T170442.991

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - instagram/jjanhvikapoor

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP