खूबसूरत और स्टाइलिश लगना हर लड़की को पसंद होता है। इसके लिए हम कपड़ों में अलग- अलग तरीके के ऑप्शन को ट्राई करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम कपड़े खरीद लेते हैं लेकिन उन्हें सही तरीके से कैसे स्टाइल करना है इसके बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आप जैकलीन के इन वेस्टर्न लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। जिसमें आप भी उनकी तरह खूबसूरत नजर आ सकती हैं। आप यहां बताए गए ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं और खूबसूरत लग सकती हैं।
थाई हाई स्लिट गाउन
अगर आपको थाई हाई स्लिट गाउन पहनना पसंद है तो इसके लिए आपक जैकलीन के इस लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने सीक्वेंस वर्क गाउन स्टाइल किया है। जिसमें स्टोन वर्क एम्ब्रायडरी हो रखी है। इसमें आपको अलग-अलग तरह के कलर भी नजर आएंगे। इस ड्रेस को नमिता अलेक्जेंडर द्वारा स्टाइल किया गया है। इसके साथ उन्होंने छोटे इयररिंग्स और बोल्ड मेकअप किया है। इस तरीके के लुक को आप भी नाइट पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं। अगर आप आउटफिट को अपने हिसाब से रीक्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप कम स्लिट वाले गाउन को खरीद सकती हैं और वियर कर सकती हैं। इस तरीके के गाउन आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में अच्छे मिल जाएंगे।
स्कारलेट रेड ड्रेस
कॉकटेल पार्टी के लिए हम अक्सर कुछ यूनिक पहनने का ट्राई करते हैं। अगर आप भी कुछ इसी तरीके के लुक को ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए आप जैकलीन (जैकलीन के शादी लुक्स) के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने रेड कलर का स्कार्लेट गाउन पहना है। जिसके साथ उन्होंने रेड बोल्ड लुक को ट्राई किया है और हेयर स्टाइल में वेव क्रिएट किए हैं।
इस तरीके से आप भी अपने लुक को क्रिएट कर सकती हैं। जिसमें आप अपनी पसंद का गाउन, मेकअप और ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप हेयर स्टाइल में बन भी बना सकती हैं। इस तरीके के गाउन आपको 1000 से 2000 की रेंज में पार्टी वियर मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: इवनिंग पार्टी के लिए पहन रही हैं गाउन तो ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगी आपके काम
वन शोल्डर गाउन
अगर आप घर की किसी पार्टी के लिए गाउन (गाउन डिजाइन लुक्स) सर्च कर रही हैं तो इसके लिए जैकलीन के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप चाहे तो अपर में फर ले सकती हैं वरना बिना फर वाले एम्ब्रॉयडरी वर्क गाउन भी खरीद सकती हैं। जैकली ने इस गाउन को नमिता अलेक्जेंडर द्वारा स्टाइल कराया गया है। इसमें आप अलग-अलग कलर के गाउन को ट्राई कर सकती हैं। खास बात ये है कि इसमें आपको अच्छे ब्रांड वाले गाउन भी मिल जाएंगे, साथ ही कम रेट में भी अच्छे गाउन डिजाइन मिल जाएंगे। इसे आप मार्केट से 500 से 1000 की रेंज में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: जैकलिन फर्नांडीस के स्टाइलिश साड़ी लुक्स देख आप भी हो जाएंगी फिदा
इस तरीके से आप जैकलीन के आउटफिट से आइडिया लेकर लुक क्रिएट कर सकती हैं और खूबसूरत लग सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों