वैसे तो आजकल की लड़कियां लेटेस्ट फैशन और डिजाइंस की पूरी जानकारी रखती हैं। इसके लिए वे इंटरनेट की मदद लेती हैं। जब बात उनकी खुद की शादी की हो तो वे अपने ब्राइडल लुक के साथ किसी भी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज करना पसंद बिल्कुल भी नहीं करती हैं। वे अपने लुक को कई महीने पहले से ही चुन लेती हैं और मेकअप से लेकर ब्राइडल ऑउटफिट तक सभी चीजें लेटेस्ट और ट्रेंडी ही खरीदती हैं।
वहीं कई लड़कियां अपने ब्राइडल ऑउटफिट को चुनते समय काफी कंफ्यूज दिखाई देती हैं। आपको बता दें कि आजकल आइवरी कलर बेहद चलन में दिखाई दे रहा है। लड़कियां अपने वेडिंग ऑउटफिट के लिए इस कलर को बेहद पसंद करती दिखाई दे रही हैं। अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से एक हैं तो आप इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको दिखाने वाले हैं कि आप किस तरीके के आइवरी कलर के ऑउटफिट को अपनी वेडिंग सेरेमनी के लिए चुन सकती हैं और दिख सकती हैं अप्सरा सी सुन्दर।
साड़ी को चुन सकती हैं आप (Ivory Color Saree For Brides)
- अगर आप कुछ हटके और यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो आप आलिया भट्ट की तरह आइवरी कलर की साड़ी को चुन सकती हैं।
- लुक को कंप्लीट करने के लिए आप आइवरी कलर के दुपट्टे को ड्रेप कर सकती हैं।
- आप चाहे तो दुपट्टे को हैवी बनाने के लिए गोल्डन कलर के गोटा-पट्टी का इस्तेमाल भी कर्फ़ सकती हैं।
मेकअप और हेयर
- इस तरह की ऑउटफिट के साथ आप मेकअप के लिए न्यूड कलर या लाइट ब्राउन कलर को चुनें।
- ध्यान रहे कि आप मेकअप के कलर को चुनते समय अपनी स्किन टोन का ख्याल जरूर करें और उसी हिसाब से सही शेड को चुनें।
- साथ ही हेयर स्टाइल के आप ओपन हेयर या ओपन ब्रैड को चुन सकती हैं।
ज्वेलरी
- इसके लिए आप हैवी वर्क में ज्वेलरी सेट को चुनें।
- क्योंकि आपका ऑउटफिट पूरी तरह से आइवरी कलर का है, तो आप इसके लिए गोल्डन कलर को चुन सकती हैं।
अर्पिता मेहता का यूनिक अंदाज (Ivory Color Lehenga For Brides)
- अगर आप गोल्डन कलर को अपनी ब्राइडल ऑउटफिट के लिए शामिल करना चाहती हैं तो कुछ इस तरीके का लहंगा आप चुन सकती हैं।
- इसमें गोल्डन कलर के वर्क वाले लहंगे के साथ आइवरी कलर के दुपट्टे को ड्रेप कर सकती हैं।
मेकअप और हेयर
- इसके लिए आप मीडियम ब्राउन कलर को चुन सकती हैं।
- साथ ही हेयर स्टाइल के लिए आप हैवी ब्राइडल बन बनवा सकती हैं।
ज्वेलरी
- इसके लिए अर्पिता ने कलर कंट्रास्ट का खास ख्याल रखा है और ग्रीन कलर के ज्वेलरी सेट को चुना गया है।
- आप भी कुछ इस तरह से अपने लिए ब्राइडल ज्वेलरी को चुन सकती हैं।
रॉयल लुक में ऋचा चड्डा (Shimmer Work Ivory Color Lehenga For Brides)
- क्लासिक ब्राइडल लुक पाने के लिए आप ऋचा की तरह शिम्मरी ब्राइडल ऑउटफिट को चुन सकती हैं।
- ऐसा लुक पाने के लिए आप दुपट्टे के लिए कपड़ा ज्यादा चुनें ताकि आप इस तरह से दुपट्टे को ड्रेप कर पाएं।
मेकअप और हेयर
- मेकअप के लिए मैटेलिक न्यूड कलर को चुना गया है जो कि देखने में काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा है।
- साथ ही हेयर के लिए क्लासिक स्लीक स्टाइल बन हेयर स्टाइल को चुना गया है।
ज्वेलरी
- ज्वेलरी के लिए भी ऋचा ने काफी क्लासी डिजाइन चुना है।
- इसमें हैवी नथ को पहना गया है।
- साथ ही हैवी पासा को पहना गया है।
- आप अपने हिसाब से इसे कस्टमाइज कर सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको ये लेटेस्ट ब्राइडल कलर और उनसे जुड़ी टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों