Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:10 AM IST

Isha Ambani: बेहद खास है ईशा अंबानी का यह ब्लाउज, जानें खासियत

Isha Ambani Blouse: सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी का ब्लाउज डिजाइन वायरल हो रहा है, जिसे महंगे-रत्नों से तैयार किया गया है। 
Updated:- 2024-03-09, 18:45 IST
isha ambani wore blouse designs

अनंत और राधिका अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए दुनियाभर से लोग शामिल हुए। हर किसी ने इस इवेंट के लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों को वियर किया। लेकिन हर किसी की नजरें सिर्फ अंबानी फैमिली की महिलाओं पर टिकी रहीं। नीता अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट तक हर किसी अपने आउटफिट में कुछ नया स्टाइल किया। लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय ईशा अंबानी के ब्लाउज की चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह। 

ईशा का लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla)

राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में हर दिन के लिए ईशा ने कुछ अलग तरीके का लुक क्रिएट किया है। इवेंट के पहले दिन उन्होंने वेस्टर्न वियर को स्टाइल किया। वहीं दो दिन वह एथनिक लुक में नजर आईं।  इसके लिए उन्होंने अलग-अलग डिजाइनर के लहंगे को स्टाइल किया। लेकिन सबसे ज्यादा जो लुक उनका वायरल हुआ वह था लाल रंग का लहंगा लुक। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। इस पूरे लहंगे में सबसे खास रहा उनका ब्लाउज जिसे फेमस  डिजाइन अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। इस ब्लाउज को किस तरह से डिजाइन किया गया उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लहंगे का ब्लाउज है खास

ईशा अंबानी के लहंगे को हर एक बारीकी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके ब्लाउज पर रखा गया। इसमें जड़ाऊ काम किया गया। इसका वीडियो अबू जानी संदीप खोसला (Abu Jani Sandeep Khosla) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि इसमें नए और पुराने जेवर को लगाया गया है। इसको गुजरात और राजस्थान से मंगवाया गया है। (साड़ी डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें: ईशा अंबानी के ट्रेडिशनल लुक्स आप भी कर सकती हैं कम बजट में रिक्रिएट

कई रत्नों का किया गया इस्तेमाल 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla)

वीडियो में बताया गया है कि ईशा के इस ब्लाउज में न सिर्फ डायमंड बल्कि इसके साथ पुलकी, रूबी और एमरॉल्ड समेत कई रत्नों का इस्तेमाल किया गया है। इसकी खास बात यह है कि इन सभी रत्नों को हाथ से लगाया गया है और मशीन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया गया है। इसी वजह से यह ब्लाउज और ज्यादा सुंदर लग रहा है। (प्री वेडिंग लुक)

लहंगे के साथ पहनी यह ज्वेलरी

ईशा अंबानी ने अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए लहंगे के साथ अपनी शादी की ज्वेलरी को वियर किया। ये हीरों से बनी मल्टीलेयर ज्वेलरी इस लुक को और खूबसूरत बना रही है। इसके साथ ही अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में जूड़ा क्रिएट किया और मेकअप लुक को मिनिमल रखा।

इसे भी पढ़ें: क्लासी और मॉडर्न दिखने के लिए चुनें ब्लैक कलर की साड़ी, देखें डिजाइंस

ईशा अंबानी का ये ब्लाउज को खास बनाने में काफी समय लगा लेकिन जब यह तैयार हुआ तो उतना ही खूबसूरत लगा।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram- Abu Jani Sandeep Khosla

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।