Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

Isha Ambani Mameru Look: मामेरू रस्म के लिए मां नीता अंबानी की तरह ईशा अंबानी भी बांधनी साड़ी में आईं नजर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

इस लुक में गुजराती हेरिटेज को बढ़ावा देती हुई नजर आ रही हैं नीता और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी। बता दें कि मामेरू सेरेमनी के लिए ईशा अंबानी ने बांधनी साड़ी को स्टाइल किया है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-05, 17:54 IST
isha ambani bandhani saree

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। वहीं शानदार प्री-वेडिंग के बाद अब शादी की रस्मों में हालही में मामेरू की रस्म हुई है। इस दौरान अंबानी लेडीज एक से बढ़कर बेहतरीन लुक में नजर आईं हैं। ऐसे में ईशा अंबानी का स्टाइलिश मॉडर्न कम ट्रेडिशनल साड़ी लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Isha Ambani Wearing Bandhani Saree Designed By Arpita Mehta: ईशा अंबानी ने मामेरू रस्म में बांधनी साड़ी को पहना है। तो आइये देखते हैं ईशा अंबानी का मामेरू लुक ओए जानेंगे इस साड़ी लुक की खासियत के बारे में- 

ईशा अंबानी का मामेरू लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania)

 

मामेरू सेरेमनी के लिए ईशा ने बेहद खूबसूरत थ्रेड और कट दाना वर्क वाली साड़ी को स्टाइल किया है। एवरग्रीन पसंद की जाने वाली गुजराती स्टाइल बांधनी वर्क साड़ी को रॉयल और मॉडर्न लुक देने के लिए फ्रिल स्टाइल में इसे बनाया गया है। बता दें कि इसी तरह तरह की बांधनी साड़ी को ईशा अंबानी की मां नीता अंबानी ने भी मामेरू सेरेमनी में पहना है।

स्टाइलिंग की बात करें तो ग्रीन कलर की हैवी डिजाइनर ज्वेलरी को स्टाइल किया है। लुक को कम्प्लीट करने के लिए कमर पर कस्टमाइज बेल्ट को स्टाइल किया गया है। देखने में हैवी लुक ईशा की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Radhika Merchant Garba Night Look: गरबा नाइट में पर्पल कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं राधिका मर्चेंट

कैसे करें ईशा अंबानी के लुक को री-क्रिएट 

isha ambani mameru look

अंबानी फैशन को कॉपी करना और वो भी अपने बजट में, यह थोड़ा मुश्किल टास्क हो सकता है। लेकिन अगर आप मिलता-जुलता लुक तैयार करना चाहती हैं तो फैब्रिक मार्केट से अपनी पसंद का बांधनी प्रिंट कपड़ा खरीदकर साड़ी बनवा सकती हैं। इसमें आपको मार्केट में कई सारे रेडीमेड ऑप्शन भी देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के लुक के साथ में आप अनकट डायमंड ज्वेलरी को पहन सकती हैं।

 

अगर आपको ईशा अंबानी का यह लुक पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।